Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    PM बोले- कांग्रेस के युवराज छोटे दायरे में सिमटे:उन्हें देश का विकास नहीं दिखेगा; केरल को मलयाली नाम मिला, लोगों के चेहरों पर इसकी खुशी

    18 hours ago

    PM नरेंद्र मोदी बुधवार को केरलम (केरल) दौरे पर हैं। वे बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से हेलीकॉप्टर से नौसैनिक अड्डे गए। फिर सड़क मार्ग से मरीन ड्राइव में अखिल केरल धीवर सभा के गोल्डन जुबली समारोह में शामिल हुए। PM ने यहां जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ किए जाने का फैसला मलयाली लोगों के लिए खुशी का पल है। मेरे मलयाली भाइयों और बहनों का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। मलयाली संस्कृति के अनुसार इस खूबसूरत राज्य को उसका उचित नाम मिला है। केंद्र सरकार ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कोच्चि में रोड शो भी किया। वे जवाहरलाल नेहरू इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित करीब 300 मीटर लंबे रोड शो के दौरान उन्होंने कार की सनरूफ से लोगों का अभिवादन किया। इसके बाद PM ने ₹10,800 करोड़ की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। PM तमिलनाडु में 5,650 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे इसके बाद पीएम तमिलनाडु जाएंगे। यहां शाम लगभग 5:45 बजे, प्रधानमंत्री तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में लगभग 5,650 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे। पीएम बोले- NDA केरल के युवाओं की उम्मीदों को पूरा करेगा प्रधानमंत्री ने केरल में अपने दौरे से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा कि मछुआरों की भलाई के लिए अखिल केरल धीवर सभा ने जो काम किया है, वह काबिले-तारीफ है। उन्होंने लिखा कि NDA का गुड गवर्नेंस एजेंडा LDF और UDF दोनों की लूट और कुशासन के मुकाबले सबसे ऊंचा है। NDA डेवलपमेंट वाली पॉलिटिक्स पर फोकस करेगा और केरल के युवाओं की उम्मीदों को पूरा करेगा। मदुरै एयरपोर्ट को इंटरनेशनल दर्जा देने की मंजूरी पीएम को दौरे से पहले मंगलवार को केंद्रीय कैबिनेट ने मदुरै एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट घोषित करने की मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह अपग्रेड इस क्षेत्र के लोगों की उम्मीदों को दिखाता है और इससे मदुरै के विकास की संभावनाओं में काफी बदलाव आएगा। वैष्णव ने कहा कि तमिलनाडु के तीन सबसे बड़े शहर चेन्नई, कोयंबटूर और मदुरै हैं। लोग यहां एक इंटरनेशनल एयरपोर्ट चाहते हैं। यह फैसला मदुरै और तमिलनाडु के पूरे विकास में एक बड़ा बदलाव होगा। मोदी बोले- NDA की लोकप्रियता से DMK डर गई है पीएम मोदी ने X पर एक पोस्ट में कहा कि DMK राज्य भर में NDA की बढ़ती लोकप्रियता से साफ तौर पर परेशान है। उन्होंने लिखा कि तमिलनाडु के लोगों ने DMK के कुशासन और अधूरे वादों को देख लिया है। इसीलिए वे NDA के उम्मीद और तरक्की के एजेंडे से जुड़ रहे हैं। -------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… PM ने तमिलनाडु-पुडुचेरी में 7,100 करोड़ के प्रोजेक्ट्स शुरू किए:मदुरै में बोले-विकसित भारत में तमिलनाडु का अहम योगदान PM नरेंद्र मोदी 1 मार्च को भी पुडुचेरी और तमिलनाडु पहुंचे थे। पुडुचेरी में उन्होंने 2700 करोड़ और तमिलनाडु में 4,400 करोड़ रुपए से ज्यादा के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया था। साथ ही तमिलनाडु में ही आठ नए बने अमृत भारत रेलवे स्टेशनों, तीन नए आकाशवाणी FM रिले ट्रांसमीटर का उद्घाटन किया था। मोदी ने कहा था कि तमिलनाडु राष्ट्र के भविष्य को आकार देने में निर्णायक भूमिका निभाएगा। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Fresh evidence of starvation crimes in Darfur emerges • FRANCE 24 English
    Next Article
    What Happens If Oil Hits $120? Report Warns Of $220 Billion Trade Deficit Risk For India

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment