These terms and conditions apply to the News National app (hereby referred to as "Application") for mobile devices that was created by (hereby referred to as "Service Provider") as an Ad Supported service.
Upon downloading or utilizing the Application, you are automatically agreeing to the following terms. It is strongly advised that you thoroughly read and understand these terms prior to using the Application. Unauthorized copying or modification of the Application, any part of the Application, or our trademarks is strictly prohibited. Any attempts to extract the source code, translate the Application into other languages, or create derivative versions are not permitted. All intellectual property rights remain the property of the Service Provider.
The Service Provider is dedicated to ensuring the Application is as beneficial and efficient as possible. They reserve the right to modify the Application or charge for services at any time and for any reason. Any such charges will be clearly communicated.
The Application stores and processes personal data provided by you. You are responsible for maintaining the security of your device and access to the Application. Jailbreaking or rooting your device is strongly discouraged as it may compromise security and application performance.
Third-Party Services
The Application uses third-party services that have their own Terms and Conditions. Refer to the following links:
Google Play Services
AdMob
Google Analytics for Firebase
Firebase Crashlytics
Limitations and Responsibilities
Some Application functions require an internet connection (Wi-Fi or mobile data). The Service Provider is not responsible if the Application does not function fully due to lack of access or depleted data. If using the Application outside a Wi-Fi area, you accept responsibility for any charges incurred, including roaming fees. If you are not the bill payer, it is assumed you have obtained permission.
It is your responsibility to keep your device charged. The Service Provider is not responsible if the device is unavailable due to a drained battery.
While the Service Provider strives to keep the Application updated and accurate, they rely on third-party data and do not accept liability for losses caused by reliance on Application functionality.
Updates and Termination
The Application may be updated to remain compatible with the operating system. You agree to install updates as offered. The Service Provider may discontinue the Application at any time without notice. Upon termination:
Rights and licenses granted to you will end.
You must stop using the Application and delete it from your device.
Changes to These Terms and Conditions
The Service Provider may update these Terms and Conditions periodically. Please review this page regularly. Changes will be posted on this page.
Effective Date: 2025-07-23
Contact Us
If you have questions or suggestions about the Terms and Conditions, contact the Service Provider at: 📧 info@news-national.com
We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies,
Privacy Policy,
and
Terms of Service.
भोजपुरी स्टार पवन सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह ने बिना उनका नाम लिए उनपर जोरदार हमला किया है। अक्षरा सिंह ने पवन सिंह के साथ पुराने रिश्तों पर कहा, “इस बात को जमाना बीत चुका है। मुझे भी अपना जीवन बसाना है। एक ही जगह उलझ कर नहीं रह सकती।” एक पॉडकॉस्ट इंटरव्यू में अक्षरा ने कहा, वो दस जगह लड़कियों के साथ इधर-उधर घूम रहा है, उससे कोई सवाल नहीं पूछ रहा। उसका चरित्र सबके सामने है। मेरा एक अफेयर हो गया तो मैं गुनहगार हो गई।मुझे कोई चैन से जीने नहीं दे रहा। क्या सिर्फ इसलिए कि मैं लड़की हूं? क्या यह मेरा गुनाह है?
पवन सिंह कौन है, मैं नहीं जानती पॉडकास्ट के दौरान जब अक्षरा सिंह से पूछा गया कि क्या अभी भी पवन सिंह के लिए उनके दिल में सॉफ्ट कॉर्नर है तो वे झिझकी नहीं, बल्कि उन्होंने दो टूक जवाब देकर ऐसा सोचने वालों की बोलती बंद कर दी। उन्होंने पूछा, ‘वो हैं कौन?’ सवालों में उलझी अक्षरा ने कहा, 'अब लोग कहेंगे कि हर बार उसी का टॉपिक ले आती हैं। अरे मैं क्या करूं, मुझसे पूछा जाता है हर बार जैसे अभी आपने पूछा। कहीं और जाऊंगी तो फिर से यही सवाल किया जाएगा। हो गई बहुत पुरानी बात, एक टाइम पर एक पॉडकास्ट में मैंने सारी बातें कह दी थी। मैंने तभी ये कहा था कि मैं अब इस टॉपिक पर बार-बार बात नहीं करूंगी। वो मेरा अतीत था, इसे लेकर नहीं घूम सकती।' अंजलि राघव की जगह होती तो उठाकर फेंक देती करीब 6 महीने पहले पवन सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें पवन सिंह हरियाणवी एक्ट्रेस की स्टेज पर कमर छुते दिखे थे। इसे लेकर काफी कॉन्ट्रवर्सी भी हुई थी। बाद में हरियाणवी एक्ट्रेस ने भोजपुरी फिल्मों में काम करने से तौबा कर लिया। इसे लेकर जब अक्षरा सिंह से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘उस दिन उस एक्ट्रेस की गलती थी। अगर कोई आपको छूता है, तो आपको तुरंत रिएक्शन देना चाहिए।’ अक्षरा सिंह बोलीं- खेसारी ने काजल संग बदतमीजी की अक्षरा ने इस पॉडकास्ट में खेसारी को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, “खेसारी ने काजल के लिए बहुत अभद्र तरीके से एक इंटरव्यू में बात की थी। बहुत गंदा बोला था, आपको जरा भी शर्म नहीं, आपके घर में भी बीवी है, बच्चे हैं। उनको कोई कुछ बोलकर चला जाएगा तो कैसा लगेगा। तो किसी भी और लड़की को कैसे कुछ भी बोलकर चले जाते हो। फिर आप पॉलिटिक्स में जाते हो, गलती हो जाती है तो सुधारना भी आना चाहिए।” उन्होंने काजल को धोखा दिया था या नहीं ये मैं नहीं जानती। आप किसी लड़की के साथ रहे ना रहे, लेकिन आपको गंदी बातें बोलना पब्लिक प्लेटफॉर्म पर बिल्कुल गलत है। जानिए कौन हैं काजल राघवानी बॉलीवुड से अलग है भोजपुरी इंडस्ट्री
भोजपुरी में कास्टिंग काउच के सवाल पर अक्षरा ने कहा, 'कास्टिंग काउच का तो भोजपुरी में मतलब नहीं समझते हैं। इन चीजों में भोजपुरी इंडस्ट्री बॉलीवुड से काफी अलग है। वहां चीजें काफी कॉमन और ईजी गोइंनिंग है। यहां तो प्यार होता है। आंखों-आंखों में प्यार, इकरार होता है। अब जानिए पवन सिंह और उनसे जुड़े विवाद परिवार: पहली पत्नी की मौत, तो उठे सवाल; दूसरी से तलाक का केस पवन सिंह का दिल पहली बार बड़े भाई की साली नीलम सिंह पर आया। दोनों ने 1 दिसंबर, 2014 को शादी कर ली। शादी के सभी फंक्शन काफी धूमधाम से हुए थे। लेकिन, 8 मार्च 2015 को नीलम ने मुंबई में पवन सिंह के फ्लैट में पंखे से लटककर सुसाइड कर लिया। नीलम की मौत के बाद उनकी बहन और पवन सिंह की भाभी ने इसका रीजन बताया था। कहा था कि पवन सिंह अपने काम में काफी व्यस्त हो गए थे। जिस कारण नीलम मानसिक रूप से बहुत परेशान रहने लगी थीं। देर रात घर लौटने और पत्नी को समय न दे पाने की वजह से नीलम ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। हालांकि अभी भी पवन सिंह अपनी पहली पत्नी को अक्सर करके याद करते रहते हैं। हाल ही में राइस एंड फॉल शो में ही उन्होंने अपनी पहली पत्नी को देवी बताया। इस शो के दौरान पवन सिंह ने कहा- मैं भगवान के सामने खड़ा होता हूं और कहता हूं कि इतनी क्या परीक्षा लेनी? मैंने किसका क्या बिगाड़ा है? मैं सोता हूं और सोचता हूं कि मैंने किसका क्या बिगाड़ा है? मेरे जीवन में देवी मिली थी, मैंने अपनी जिंदगी में देवी को खोया है। ये मुमकिन नहीं कि वह देवी मुझे फिर से मिल पाएगी। वह मुझे कभी नहीं मिलेगी। इस कंधे पर दाग लिखा है। पवन सिंह बताते हैं कि नीलम और उनका साथ सिर्फ तीन साढ़े महीने तक का ही था। यह दूसरी बात है कि वह मेरी भैया की साली थी, लेकिन शादी के बाद हम एक-दूसरे को ठीक से जान भी नहीं पाए थे। जो लोग मेरे सामने बोल नहीं पाते, वे लोग भी मुझे सुनाकर चले जाते हैं और मैं सुन लेता हूं। अक्षरा सिंह की पवन सिंह की लाइफ में एंट्री
पहली पत्नी के जाने के बाद पवन सिंह अकेले पड़ गए। तभी उनकी लाइफ में एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की एंट्री हुई। अक्षरा और पवन के अफेयर की चर्चाएं जोर-शोर से होने लगीं। एक समय ऐसा भी आया कि पवन सिंह अक्षरा से शादी करने वाले हैं। लेकिन, अचानक अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर धोखा देने का आरोप लगाया। दरअसल, दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद थी, लेकिन ऑफ स्क्रीन उनका रिश्ता कड़वाहट में बदल गया। शुरुआत में दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। अक्षरा सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह बहुत कम उम्र में पवन सिंह से मिली थीं और उन्हें बेहद सम्मान देती थीं। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया। जिससे उनके बीच नजदीकियां बढ़ती चली गईं। अक्षरा को लगने लगा था कि पवन ही उनके जीवनसाथी बनेंगे। लेकिन, ब्रेकअप के बाद अक्षरा पूरी तरह टूट गईं। उन्होंने मीडिया में खुलकर कहा था कि पवन सिंह ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। यहां तक कि कमरे में बंद कर मारपीट भी की। अक्षरा का कहना था कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। कुछ लोगों ने उन पर तेजाब फेंकने की कोशिश भी की। अक्षरा सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान ये भी कहा था कि उस दौरान उन्हें इंडस्ट्री से बाहर कर दिया गया था। फिल्मों के ऑफर आने बंद हो गए और लोग उन्हें यूपी-बिहार में रहने नहीं देना चाहते थे। इस मुश्किल वक्त में उनके पिता ने उन्हें संभाला और आगे बढ़ने का हौसला दिया। अक्षरा ने कहा था- मैंने बहुत कुछ सहा है, लेकिन जिंदा रहना ही मेरी सबसे बड़ी जीत है। उस समय पूरी इंडस्ट्री एक तरफ और मैं अकेली थी। मैंने आवाज उठाई, जंजीर तोड़ी, इसलिए मुझे सजा मिली। अक्षरा सिंह ने ये भी बताया था कि पवन सिंह ने अपनी दूसरी शादी के पहले उन्हें एक घर में बंद करवा दिया था। लेकिन, किसी तरह वह वहां से निकलने में सफल रहीं। आज दोनों अपने-अपने रास्तों पर हैं। पवन सिंह फिल्मी दुनिया में सक्रिय हैं, जबकि अक्षरा अपनी मेहनत और आवाज के दम पर अलग पहचान बना चुकी हैं। 2018 में पवन सिंह ने ज्योति से दूसरी शादी की थी
पवन सिंह ने ज्योति सिंह से दूसरी शादी की थी। ज्योति सिंह यूपी के बलिया जिले के मिड्ढी गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की है। वहीं उनके पति पवन सिंह 10th पास हैं। उन्होंने मध्यमा बोर्ड से पढ़ाई की थी। ज्योति ने पवन सिंह से 6 मार्च, 2018 को शादी की थी। शादी के बाद ज्योति आमतौर पर लोगों की नजरों से दूर रहती थीं। साल- 2022 में ज्योति ने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी। उस समय उन्होंने पवन पर मारपीट और जबरन गर्भपात कराने जैसे आरोप लगाए थे। उन्होंने यह भी कहा था कि पवन ने उन्हें शादी के बाद परेशान किया। ज्योति ने यह खुलासा भी किया कि पवन का संबंध पहले भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह से था। अक्षरा 3 महीने की गर्भवती थीं और पवन हमेशा कहते थे कि अक्षरा उनकी पत्नी है। साथी कलाकारों से भी विवाद
साल- 2021 में भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसे भोजपुरी गायक रितेश पांडे ने शेयर किया था, जिसमें खेसारी इंडस्ट्री के नए कलाकारों का अपमान करते हुए नजर आ रहे थे। यहां तक कि वो अपशब्द भी बोल रहे हैं। रितेश पांडे ने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है- वाह क्या भाषा है आपकी प्रमोद प्रेमी, रितेश, कल्लू और समर सिंह की औकात 5 लाख से ज्यादा की नहीं है। इनमें से किसके घर का खर्च आप चलाते हैं? अपने से छोटों को आप इस नजरिए से देखते हैं? बहुत घटिया है आपकी मानसिकता। इतना घमंड ठीक नहीं है। खेसारी लाल यादव की यही बात भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को भी खटक गई। पटना में पवन सिंह का एक स्टेज शो था, जिसमें उन्होंने अपने मन का गुबार निकाल दिया। पवन सिंह ने खेसारी का नाम लिए बिना उनपर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा था- कोई यहां जा रहा है कोई वहां, जिसे जहां जाना है वहां जाए। हम वहां कभी का काम करके आ चुके हैं। पवन सिंह ने आगे कहा कि कुछ लोग अकड़ में रहते हैं और 5 हजार में कहीं भी गाना गाते हैं। इसी दौरान पवन ने कुछ भद्दे इशारे भी किए। हालांकि इसके पवन ने बाद में माफी भी मांगी थी। जैसे ही पवन सिंह का वीडियो वायरल हुआ, खेसारी भी मैदान में आ गए। उन्होंने पवन सिंह के इस बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि खुद को खड़ा करो, भोजपुरी को बड़ा करो। मैं जिन्हें इतना बड़ा मानता था, उन्हें मेरे नाम से दिक्कत है। मंच पर इंसान को अच्छे मन से रहना चाहिए, दारू पीकर नहीं जाना चाहिए। दारू पीकर जाना अच्छी बात नहीं। पवन और खेसारी के कोल्ड वॉर पर सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने अपनी चुप्पी तोड़ी। निरहुआ ने इन दोनों कलाकारों के बीच हुए विवाद पर कहा कि हम सभी आपस में काफी प्रेम करते हैं। हम लोग अक्सर अवॉर्ड फंक्शन, बर्थडे या फिर कोई इवेंट में मिलते रहते हैं। खेसारी की आदत है कि वह जब भी पवन भैया से मिलते हैं, तो अपनी प्रॉपर्टी के बारे में बात करते हैं। पॉलिटिक्स: काराकाट सीट से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं पवन सिंह
पवन सिंह को पहले भाजपा ने पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से उम्मीदवार बनाया था। लेकिन, उन्होंने वहां से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। बाद में वह बिहार की काराकाट सीट से निर्दलीय ही मैदान में उतर गए। हालांकि उनको सीपीआई माले कैंडिडेट राजाराम सिंह कुशवाहा के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा तीसरे नंबर पर रहे थे। राजाराम को 3,18,730, पवन सिंह को 2,26,474 और कुशवाहा को 2,17,109 वोट मिले थे। अब एक बार फिर पवन सिंह के भाजपा में शामिल होने के साथ ही इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि वह बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ सकते थे। हालांकि उससे पहले ही सोशल मीडिया एक्स पर पवन सिंह ने पोस्ट कर दिया- मैं पवन सिंह अपने भोजपुरिया समाज से बताना चाहता हूं कि मैं बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी जॉइन नहीं की थी। और न ही मुझे विधानसभा चुनाव लड़ना है। मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं और रहूंगा।