Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    प्रियंका गांधी छुट्टियां मनाने शिमला पहुंची:छराबड़ा में अपने घर पर ठहरी, कुछ दिन बाद दिल्ली लौटेंगी, सुरक्षा बढ़ाई गई

    17 hours ago

    अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं लोकसभा में सांसद प्रियंका गांधी बीती शाम को शिमला पहुंच गई हैं। वह, शिमला के छराबड़ा में अपने घर पर ठहरी हुई हैं। सूत्रों के अनुसार, प्रियंका गांधी अगले चार-पांच दिन वहीं रुकेंगी और छुट्टियां मनाने आई हैं। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी चंडीगढ़ तक हेलिकॉप्टर से पहुंचीं और वहां से सड़क मार्ग से होते हुए शिमला आईं। उनके निजी दौरे को गोपनीय रखा गया है। एक- दो दिन बाद प्रियंका गांधी हनुमान मंदिर जाखू में दर्शन को पहुंच सकती है। बता दें कि शिमला से लगभग 12 किलोमीटर दूर छराबड़ा में कल्याणी हेलिपैड के पास प्रियंका गांधी ने पहाड़ी शैली में अपना घर बना रखा है। वह साल में पांच-छह बार छराबड़ा आती रही हैं। उनके साथ माता सोनिया गांधी, पति रॉबर्ट वाड्रा, भाई राहुल गांधी और बच्चे भी छराबड़ा आते रहे हैं। खासकर गर्मियों के दौरान प्रियंका गांधी का परिवार यहां कई कई दिन बिताता है। छराबड़ा में बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था प्रियंका के दौरे को देखते हुए पुलिस ने छराबड़ा में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। यहां से आने-जाने वाले हरेक व्यक्ति पर पैनी नजर रखी जा रही है, क्योंकि प्रियंका के घर के साथ ही राष्ट्रपति निवासी रिट्रीट है। यहां पर लोकल समेत देशभर से शिमला आने वाले टूरिस्ट चले रहते है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    हरियाणा राज्यसभा चुनाव, BJP कैंडिडेट ने नामांकन भरा:CM सैनी साथ रहे; कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध भी टीम के साथ पहुंचे, राहुल गांधी ने नाम सुझाया था
    Next Article
    हरियाणा राज्यसभा चुनाव, BJP और कांग्रेस कैंडिडेट्स ने नामांकन भरे:CM सैनी संजय भाटिया के साथ रहे; कांग्रेस प्रत्याशी कर्मवीर बौद्ध के साथ कई MLA पहुंचे

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment