Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    प्रियंका गांधी बोलीं- गौरव गोगोई सही रास्ते पर हैं:हिमंता चुनाव से डरे, इसलिए आरोप लगा रहे; परिवार को राजनीति में घसीटना गलत

    10 hours ago

    कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को कहा कि गौरव गोगोई और उनके परिवार को ‘पाकिस्तान लिंक’ के आरोपों में घसीटना गलत राजनीति है। प्रियंका ने कहा कि असम के सीएम चुनाव से पहले डर गए हैं, इसलिए इस तरह के आरोप लगा रहे हैं। उन्हें निजी आरोपों की बजाय राज्य के विकास पर बात करनी चाहिए। प्रियंका बोली- गौरव जी और उनके परिवार को जिस तरह निशाना बनाया जा रहा है, उससे साफ है कि यह गलत राजनीति है। असम की जनता जानती है कि दूसरी तरफ के लोग उनसे घबराए हुए हैं। वह सही रास्ते पर चल रहे हैं। यह उनके लिए सम्मान की बात है। प्रियंका गांधी का आज असम दौरे का दूसरा दिन है। सुबह वह गुवाहाटी के पास सोनापुर स्थित जुबिन क्षेत्र पहुंचीं। गायक जुबेन गर्ग को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की। प्रियंका की बात के तीन बड़े पॉइंट्स... हेमंता के CM न बनाने पर भी तंज प्रियंका गांधी ने उस मुद्दे पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें कहा जाता है कि कांग्रेस ने हिमंत बिस्वा सरमा को मुख्यमंत्री नहीं बनाया था। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री बनने के लिए कई कारक तय करते हैं। अगर वे दस साल से मुख्यमंत्री बनने के लिए रो रहे हैं, तो मुझे और कुछ कहने की जरूरत नहीं है।” असम सरकार के खिलाफ 20 पॉइंट्स की चार्जशीट जारी प्रियंका गांधी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार के खिलाफ 20 बिंदुओं की चार्जशीट जारी की। यह चार्जशीट असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से तैयार की गई है। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि प्रियंका गांधी असम की जनता की भावनाएं समझने आई हैं और कांग्रेस पार्टी आगामी चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। ------
    Click here to Read More
    Previous Article
    AI समिट के आखिरी दिन भारत-अमेरिका में 'पैक्स सिलिका' समझौता:एआई और चिप सेक्टर में 10 लाख नौकरियां आएंगी, मोदी-ट्रम्प की मुलाकात जल्द
    Next Article
    बलूच लड़ाकों की कैद में रोते दिखे पाकिस्तानी सैनिक:कहा- हम देश के लिए लड़ते हैं, लेकिन सरकार को हमारी कोई परवाह नहीं

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment