Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज ढहा, 4 की मौत:20 लोगों के दबने की आशंका; रेस्क्यू जारी; 1 किमी तक फैली अमोनिया गैस

    11 hours ago

    उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे कोल्ड स्टोरेज की बिल्डिंग का एक हिस्सा ढह गया। मलबे में करीब 20 मजदूर दब गए। हादसे के बाद कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन 5 जेसीबी से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम मौके पर हैं। अब तक 9 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है। 4 की मौत हुई है। हालांकि, प्रशासन ने अभी मौतों की पुष्टि नहीं की है। करीब 1 किलोमीटर तक अमोनिया गैस फैल चुकी है। गैस की बदबू के चलते ज्यादातर लोग मुंह पर कपड़ा (रुमाल, गमछा) बांधे हुए हैं। हादसा फाफामऊ इलाके में हुआ। घटना को लेकर लोग गुस्से में हैं। पुलिस को भी विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस ने कोल्ड स्टोरेज के मैनेजर को हिरासत में ले लिया है। कोल्ड स्टोरेज सपा के पूर्व विधायक अंसार अहमद का बताया जा रहा। यह करीब 60 एकड़ जमीन में फैला है। कोल्ड स्टोरेज का 40 फीट ऊंचा और 75 फीट लंबा हिस्सा ढहा है। यहां 100 से ज्यादा लोग काम करते हैं। हादसे की तस्वीरें देखिए- घटना से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए...
    Click here to Read More
    Previous Article
    Hormuz blocked, Yanbu rises: Saudi's inland pipeline keeps oil flowing
    Next Article
    'Didn't interact much': Naqvi breaks silence on Kirsten 'interference' claims

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment