Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पूर्व पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास:भारत को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी, दो दशक के करियर में 6164 रन बनाए

    9 hours ago

    पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। करीब दो दशक लंबे करियर में उन्होंने 6164 रन बनाए और उनकी कप्तानी में पाकिस्तान ने 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत को 180 रन से हराकर आठ साल बाद ICC खिताब अपने नाम किया था। भारत के खिलाफ डेब्यू किया कराची में जन्मे विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज ने नवंबर 2007 में जयपुर में भारत के खिलाफ वनडे से इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 54 टेस्ट, 117 वनडे और 61 टी-20 इंटरनेशनल खेले। तीनों फॉर्मेट मिलाकर उनके नाम 6164 रन हैं, जिसमें 6 शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं। विकेट के पीछे उन्होंने 315 कैच और 56 स्टंपिंग कीं। 100 मैचों में कप्तानी की सरफराज ने पाकिस्तान की कप्तानी 100 इंटरनेशनल मैचों में की। इनमें 50 वनडे, 37 टी-20 और 13 टेस्ट शामिल हैं। उनकी कप्तानी में पाकिस्तान टी-20 इंटरनेशनल रैंकिंग में नंबर-1 बना और टीम ने लगातार 11 टी-20 सीरीज जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया। जूनियर और सीनियर स्टेज में टाइटल दिलाने वाले पहले कप्तान सरफराज पाकिस्तान को जूनियर और सीनियर दोनों स्तर पर ICC खिताब दिलाने वाले इकलौते कप्तान हैं। उन्होंने 2006 में श्रीलंका में हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी टीम को खिताब दिलाया था, जहां फाइनल में भारत को हराया था। उनकी कप्तानी के दौरान बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी, हसन अली, इमाम उल हक, फहीम अशरफ, फखर जमान और शादाब खान जैसे खिलाड़ियों को इंटरनेशनल टीम में मौका मिला। प्राइड ऑफ परफॉर्मेंस अवॉर्ड से सम्मानित सरफराज को 2018 में पाकिस्तान सरकार ने प्राइड ऑफ परफॉर्मेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया था। वह यह सम्मान पाने वाले सबसे कम उम्र के पाकिस्तानी कप्तान बने थे। रिजवान के आने के बाद जगह गई मोहम्मद रिजवान के आने के बाद सरफराज की टीम में जगह कम होती गई। उन्होंने आखिरी बार दिसंबर 2023 में पर्थ टेस्ट में पाकिस्तान के लिए खेला था। अब माना जा रहा है कि वह आने वाले समय में पाकिस्तान टीम के साथ कोचिंग भूमिका निभा सकते हैं। पाकिस्तान के लिए खेलना सबसे बड़ा सम्मान संन्यास की घोषणा करते हुए सरफराज ने कहा कि पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करना उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है। उन्होंने कहा कि 2006 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने से लेकर 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी उठाने तक हर पल खास रहा। पाकिस्तान टेस्ट टीम के मुख्य कोच बन सकते हैं सरफराज अहमद को पाकिस्तान टेस्ट टीम का नया कोच बनाया जा सकता है। 38 साल के सरफराज मई 2026 में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से अपने कोचिंग कार्यकाल की शुरुआत करेंगे। इससे पहले पाकिस्तान अंडर-19 और पाकिस्तान शाहीन टीम के साथ बतौर मेंटर और कोच काम कर चुके हैं। ----------------------- स्पोर्ट्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी KKR की टीम में शामिल, फ्रेंचाइजी ने IPL 2026 से पहले साइन किया कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने IPL-2026 से पहले जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को अपनी टीम में शामिल किया है। फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 29 साल के इस तेज गेंदबाज ने टी-20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे की ओर से 13 विकेट झटके थे। वे अपनी टीम के टॉप विकेट टेकर्स रहे हैं। जिम्बाब्वे की टीम सुपर-8 स्टेज तक पहुंची थी। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read More
    Previous Article
    सिलेंडर के लिए राजस्थान-बिहार में कई जगह जाम लगा:देशभर में सुबह से लाइनें लगीं, ₹950 वाला घरेलू गैस सिलेंडर ब्लैक में ₹3500 का मिल रहा
    Next Article
    Zakir Khan hospitalized? Video of him leaves fans concerned

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment