Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पीपुल्स यूनिवर्सिटी को फिर उड़ाने की धमकी:ई-मेल में लिखा- सायनाइड पॉइजन बम रखे, दोपहर 12:15 बजे ब्लास्ट करेंगे; कॉलेज कैंपस खाली कराया

    9 hours ago

    भोपाल की पीपुल्स यूनिवर्सिटी को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद पुलिस, बम डिस्पोजल और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे हैं। ऐहतियातन यूनिवर्सिटी परिसर को खाली कराया गया है। निशातपुरा टीआई मनोज पटवा सहित थाना स्टाफ ने यूनिवर्सिटी पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। क्लासरूम, हॉस्टल, पार्किंग समेत सभी जगहें खंगाली जा रही हैं। ई-मेल में अंत में लिखा- अल्लाह हू अकबर धमकी भरे ई-मेल में लिखा है- आपके कॉलेज में सायनाइड पॉइजन वाले बम रखे गए हैं, जो दोपहर 12:15 बजे ब्लास्ट करेंगे। सुबह 11 बजे तक डॉक्टरों और स्टूडेंट्स को निकाल लें। अल्लाह हू अकबर। साइबर सेल ई-मेल भेजने वाले की तलाश में जुटी पुलिस ने ई-मेल आईडी और आईपी एड्रेस के आधार पर जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल को भी मामले में शामिल किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही धमकी देने वाले की पहचान कर ली जाएगी। 19 फरवरी को भी मिली थी विस्फोट की धमकी इससे पहले 19 फरवरी को भी पीपुल्स मेडिकल कॉलेज को ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। उस समय भी पुलिस और बम स्क्वॉड ने जांच अभियान चलाया था। हालांकि, परिसर में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था। ये खबर भी पढ़ें… भोपाल में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भोपाल के दो स्कूलों और एक राष्ट्रीय लैब को 10 मार्च को धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। बड़वई स्थित पोदार वर्ल्ड स्कूल और टीटी नगर स्थित सेंट मेरी स्कूल को धमकी दी गई कि उन्हें बम से उड़ा दिया जाएगा। वहीं, खजूरी क्षेत्र में नेशनल फोरेंसिक लैब के बाहर विस्फोटक सामग्री पड़े होने की सूचना मिली। हालांकि, जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read More
    Previous Article
    US F-15 down in Kuwait? Iran shares video showing fighter jet engulfed in flames, pilots ejecting
    Next Article
    Gulf War Update: Ex-US Official Mike Flynn Claims Iran’s Interim Leader Ali Reza Arafa Killed Amid War

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment