Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पीपुल्स यूनिवर्सिटी को फिर बम से उड़ाने की धमकी:पुलिस, बम स्क्वॉड ने कैंपस खाली कराया, सायनाइड बम लगाने की धमकी

    2 days ago

    भोपाल की पीपुल्स यूनिवर्सिटी को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंच गए। सुरक्षा के मद्देनजर यूनिवर्सिटी परिसर को खाली कराया जा रहा है और सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। टीआई मनोज पटवा सहित थाना स्टाफ ने यूनिवर्सिटी पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने क्लासरूम, हॉस्टल, पार्किंग और अन्य स्थानों की जांच की। एहतियात के तौर पर परिसर में लोगों की आवाजाही सीमित कर दी गई। ई-मेल में सायनाइड बम लगाने की धमकी दी धमकी भरे ई-मेल में लिखा था, आपके कॉलेज में सायनाइड पॉइजन वाले बम रखे गए हैं, जो दोपहर 12:15 बजे ब्लास्ट करेंगे। सुबह 11 बजे तक डॉक्टरों और स्टूडेंट्स को निकाल लें। अल्लाह हू अकबर। साइबर सेल ई-मेल भेजने वाले की तलाश में जुटी पुलिस ने ई-मेल आईडी और आईपी एड्रेस के आधार पर जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल को भी मामले में शामिल किया गया है। अधिकारियों के अनुसार जल्द ही धमकी देने वाले की पहचान की जाएगी। पहले भी मिली थी धमकी इससे पहले 19 फरवरी को भी पीपुल्स मेडिकल कॉलेज को ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। उस समय भी पुलिस और बम स्क्वॉड ने जांच अभियान चलाया था। हालांकि परिसर में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Wordle Answer Today (March 2): Did Puzzle #1717 Make You Go Bonkers? Check Hints, & Solution
    Next Article
    Harrison Ford accepts lifetime honor at 2026 actor awards

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment