Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पुनीत गुप्त DNPA के नए अध्यक्ष बने:मरियम मैथ्यू की जगह लेंगे,अनंत गोयनका उपाध्यक्ष नियुक्त

    8 hours ago

    डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) ने टाइम्स इंटरनेट के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर पुनीत गुप्त को अपना नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। वे मनोरमा ऑनलाइन की CEO मरियम मम्मेन मैथ्यू का स्थान लेंगे, जिनका दो साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है। हाल ही में हुई DNPA बोर्ड की बैठक में इस नियुक्ति की पुष्टि की गई। इससे पहले उपाध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके पुनीत गुप्ता डीएनपीए के प्रमुख इनीशिएटिव्स और उद्योग जगत के साथ जुड़ाव में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं, जिससे नेतृत्व का सुचारू रूप से हस्तांतरण संभव हो सका है। DNPA की भूमिका पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण गुप्त ने कहा- AI संचालित दुनिया में कंटेंट की खोज से लेकर इसके मूल्यांकन तक डिजिटल समाचार प्रकाशक अब तक के सबसे महत्वपूर्ण बदलावों में से एक का सामना कर रहे हैं। DNPA की भूमिका पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। मेरा ध्यान यह सुनिश्चित करने पर होगा कि हमारे सदस्य न केवल इन परिवर्तनों पर प्रतिक्रिया दें, बल्कि इनसे संबंधित नीति और इंडस्ट्री फ्रेमवर्क में सक्रिय रूप से योगदान भी दें। इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के कार्यकारी निदेशक अनंत गोयनका को DNPA का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जबकि एबीपी ग्रुप के CEO ध्रुबा मुखर्जी कोषाध्यक्ष के रूप में अपने पद पर बने रहेंगे। प्रकाशकों का एक साथ आना महत्वपूर्ण गोयनका ने कहा- यह DNPA और भारत में डिजिटल समाचार प्रकाशन उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है। प्रकाशकों का एक साथ आना, अपने विचार साझा करना और आगे आने वाले अवसरों और चुनौतियों की एक साझा समझ विकसित करना वास्तव में मूल्यवान है। मैं डीएनपीए सदस्यों के साथ इस प्रयास में योगदान देने के लिए उत्सुक हूं। नई टीम की हर सफलता की कामना करती हूं- मैथ्यू अपने कार्यकाल पर के बारे में निवर्तमान अध्यक्ष मरियम मम्मेन मैथ्यू ने कहा- उद्योग के लिए ऐसे महत्वपूर्ण समय में DNPA का नेतृत्व करना मेरे लिए सौभाग्य की बात रही है। मुझे विश्वास है कि पुनीत के नेतृत्व में DNPA का प्रभाव और परिणाम लगातार बढ़ता रहेगा। मैं नई टीम की हर सफलता की कामना करती हूं। नए अध्याय की शुरुआत DNPA की महासचिव और CEO सुजाता गुप्ता ने कहा कि नेतृत्व में यह परिवर्तन एसोसिएशन के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत है। उन्होंने कहा, “यह परिवर्तन DNPA के लिए एक रोमांचक नए अध्याय की शुरुआत है। हमने पिछले कुछ वर्षों में विश्वसनीयता, संबंध और ढांचा तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जो हमें अपने सदस्यों के लिए सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक रूप से काम करने में सक्षम बनाता है। पुनीत और अनंत के नेतृत्व में, हम इस आधार को ठोस परिणामों में बदलने के लिए अच्छी स्थिति में हैं - नीतिगत मामलों में, निष्पक्ष कॉमर्शियल फ्रेमवर्क पर और यह सुनिश्चित करने में कि डिजिटल समाचार प्रकाशन भारत के सूचना इकोसिस्टम का एक स्थायी और महत्वपूर्ण हिस्सा बना रहे। DNPA प्रौद्योगिकी, नीति और सतत विकास से संबंधित चर्चाओं को आगे बढ़ाते हुए डिजिटल समाचार प्रकाशकों के हितों को बढ़ावा देने और उनकी रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। DNPA : DNPA भारत के प्रमुख मीडिया संगठनों की डिजिटल शाखाओं का प्रतिनिधित्व करता है। यह नीतिगत वकालत, उद्योग सहयोग और समग्र पारिस्थितिकी तंत्र में उभरते अवसरों और चुनौतियों से संबंधित मामलों पर डिजिटल समाचार प्रकाशकों की सामूहिक आवाज के रूप में कार्य करता है। ---------------------------------
    Click here to Read More
    Previous Article
    गुजरात में वकील के जूलुस से कोर्ट की कार्यवाही रुकी:जज ने बाहर आकर कहा- शोर ना करें; वकील ने कहा- आप जाकर अपनी कुर्सी संभालिए
    Next Article
    Breaking: Trump Claims “Precious Gift” from Iran Amid War, Tehran Rejects Peace Talks

    Related व्यापार Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment