Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पुलिस अधिकारी की बेटी के प्राइवेट पार्ट सैनिटाइजर से जलाए:गुरुग्राम में लिव-इन पार्टनर ने मारपीट कर न्यूड VIDEO बनाया, यूरिन पिलाया; BSc की छात्रा

    19 hours ago

    हरियाणा के गुरुग्राम में 19 साल की लिव-इन पार्टनर टॉर्चर केस में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवती बीएससी की छात्रा है और उसकी मां त्रिपुरा में पुलिस अधिकारी है। आरोपी शिवम ने लिव-इन में रहते हुए उसके प्राइवेट पार्ट को सैनिटाइजर डालकर लाइटर से आग लगाई। साथ ही मारपीट कर वीडियो भी बनाया। एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि कस्टडी में आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि वो छात्रा के साथ फिजिकल रिलेशन बना रहा था। उसके साथ लगातार मारपीट की गई। इसके बाद युवती ने किसी तरह अपनी मां को कॉल की। फिर मां ने लोकल पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस एक्टिव हुई और आरोपी को धर दबोचा। साथ ही छात्रा की सीरियस हालत में दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल रेफर में भर्ती कराया। रविवार को गुरुग्राम पहुंचीं छात्रा की मां ने भी युवक पर गंभीर आरोप लगाए है। कहना है कि उसकी बेटी को तीन दिन तक बंधक बनाए रखा। यूरिन तक पिलाया। पहले जानिए कैसे युवक के चंगुल में फंसी छात्रा… अब जानिए छात्रा की मां ने क्या-क्या बताया… पुलिस प्रवक्ता बोले- केस को चिन्हित अपराध की कैटेगिरी में रखा पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि इस मामले में रेप और मारपीट की धाराएं पहले ही जोड़ी जा चुकी है। आरोपी शिवम को जेल भेजा जा चुकी है। गुरुग्राम पुलिस ने इसे चिन्हित अपराध की कैटेगिरी में रखा है, जिसकी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। ---------------- यह खबर भी पढ़ें… गुरुग्राम में लिव-इन पार्टनर को बंधक बनाकर पीटा:चेहरे पर चोट के गहरे निशान, AIIMS रेफर; मां बोली- बेटी के चरित्र पर शक करता था गुरुग्राम में एक युवक ने अपनी लिव-इन पार्टनर को जमकर पीटा। रूम में ही बंधक बनाकर उसे घंटों तक टॉर्चर करता रहा। उसके हाथ और पैरों पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को उसके बॉयफ्रेंड की चंगुल से छुड़ाकर एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। (पूरी खबर पढ़ें)
    Click here to Read More
    Previous Article
    EQ in leadership: The real reason smart leaders still fail with people
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप दूसरा सुपर-8 मैच, इंग्लैंड के 4 बैटर्स आउट:वेल्लालागे ने हैरी ब्रूक को पवेलियन भेजा; बटलर, बैथेल और बैंटन दहाई तक नहीं पहुंचे

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment