Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पाकिस्तान दुनिया का सबसे ज्यादा आतंकवाद प्रभावित देश:पिछले साल 1139 लोग मारे गए; रिपोर्ट- भारत में आतंकी घटनाएं 43% घटी

    21 hours ago

    पाकिस्तान अब दुनिया में आतंकवाद से सबसे ज्यादा प्रभावित देश बन गया है। इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस की रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में पाकिस्तान में आतंकवादी हमलों में 1139 लोगों की जान गई, जो 2013 के बाद सबसे ज्यादा है। रिपोर्ट में बताया गया है कि पाकिस्तान में बढ़ते आतंक के पीछे कई संगठन हैं। इनमें सबसे बड़ा नाम पाकिस्तानी तालिबान (TTP) है, जो पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन माना जा रहा है। इसके साथ ही बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) भी हमलों में शामिल रहा है। 2025 में TTP ने 595 हमले किए, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 24% ज्यादा हैं। इन हमलों का सबसे ज्यादा असर खैबर पख्तूनख्वा हुआ। इसी बीच भारत के लिए राहत की खबर है। भारत में पिछले एक साल में आतंकी घटनाओं में करीब 43% की कमी दर्ज की गई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक भारत ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स 2026 में 13वें स्थान पर है। इससे पहले भारत 11वें स्थान पर था। पश्चिम देशों में मौतें में 280% की बढ़ोतरी लिस्ट के मुताबिक दक्षिण एशिया लगातार दसवें वर्ष आतंकवाद से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र बना हुआ है। पहली बार पाकिस्तान इस लिस्ट में टॉप पर है और आतंकवाद से सबसे अधिक प्रभावित देश बन गया है। अफगानिस्तान में हालात में सुधार है और यह अब टॉप 10 देशों की लिस्ट से बाहर आ गया है। दुनियाभर में 2025 में आतंकवाद से होने वाली मौतों में 28% की कमी आई है। आतंकी हमलों की संख्या भी लगभग 22% गिरकर 2,944 हो गई है। कुल मिलाकर इस साल 81 देशों में स्थिति सुधरी है, जबकि 19 देशों में स्थिति खराब हुई है। पश्चिमी देशों में आतंकवाद से होने वाली मौतों में लगभग 280% तक बढ़ोतरी दर्ज की गई। साथ ही यूरोपियन यूनियन की रिपोर्ट के मुताबिक 2024 में 14 यूरोपीय यूनियन (ईयू) देशों में कुल 58 आतंकी हमले दर्ज हुए। इनमें फ्रांस (14 हमले) और जर्मनी (6 हमले) प्रमुख रहे। इसके अलावा 20 ईयू देशों में आतंकवाद से जुड़े मामलों में 449 लोगों की गिरफ्तारी हुई। ब्रिटेन में 3000 से ज्यादा गिरफ्तारियां हुई हैं। 6 फैक्टर प्रोपेगेंडा से युवाओं को एक हफ्ते में बना रहे कट्टरपंथी --------------- ये खबर भी पढ़ें… देश की पहली आतंकवाद-विरोधी नीति 'प्रहार' जारी:कहा- आतंकी इंटरनेट के जरिए भर्तियां और जिहाद का महिमामंडन करते हैं गृह मंत्रालय ने 23 फरवरी को भारत की पहली राष्ट्रीय आतंकवाद-विरोधी नीति जारी की। इसका नाम है प्रहार- PRAHAAR। आठ पेज की इस नीति में आतंकी हमलों को रोकने पर खास जोर दिया गया है। साथ ही खतरे के मुताबिक तेज और संतुलित कार्रवाई की बात कही गई है। केंद्र ने पहले पेज पर इंट्रोडक्शन और PRAHAAR का फुल फॉर्म बताया है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    'Berlin, Paris, Rome within direct range': Israel claims Iran fired 4,000-km missiles, expanding conflict beyond Middle East
    Next Article
    धुरंधर 2 के मुरीद हुए ऋषभ शेट्टी:बोले- हर फ्रेम युद्ध के नगाड़े जैसा; फिल्म सिर्फ सीक्वल नहीं, बल्कि एक स्टेटमेंट है

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment