Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पाकिस्तानी शिया मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान धमाका:आत्मघाती हमले में 24 लोगों की मौत, 101 घायल; इस्लामाबाद में इमरजेंसी

    1 month ago

    पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान शिया मस्जिद (इमामबाड़ा) में आत्मघाती हमला हुआ। पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक, इस हमले में 24 लोगों की मौत हो गई है और 101 घायल हुए हैं। पुलिस और रेस्क्यू सर्विस की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और राहत का काम शुरू कर दिया है। अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। धमाके के बाद इस्लामाबाद के पुलिस प्रमुख ने पूरे शहर में इमरजेंसी घोषित कर दी गई। अधिकारियों को आशंका है कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। हमले की 4 तस्वीरें… पाकिस्तान राष्ट्रपति बोले- ये हमला इंसानियत के खिलाफ पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने धमाके में मारे गए लोगों के लिए शोक जताया है। यह जानकारी पीपीपी की ओर से X पर जारी बयान में दी गई। राष्ट्रपति ने कहा कि बेगुनाह लोगों को निशाना बनाना इंसानियत के खिलाफ अपराध है। उन्होंने घायलों के जल्द ठीक होने की दुआ की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायलों को हर संभव बेहतर इलाज की सुविधा दी जाए। पाकिस्तानी मंत्री बोले- ऐसी घटनाएं देश का हौसला नहीं तोड़ सकती पाकिस्तान सरकार के मंत्री डॉ. तारिक फजल चौधरी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि इस्लामाबाद में हुए धमाके की मैं कड़ी निंदा करता हूं। इस हमले में मारे गए लोगों के लिए दुखी हूं। ऐसी आतंकी घटनाएं देश और लोगों का हौसला नहीं तोड़ सकती। जरूरत है कि हम सब मिलकर शांति, सहनशीलता और स्थिरता के लिए एकजुट हों और कानून व्यवस्था संभालने वाली एजेंसियों के साथ मजबूती से खड़े रहें। तीन महीने पहले आत्मघाती धमाके में 12 लोग मारे गए थे इससे पहले भी 11 नवंबर 2025 को इस्लामाबाद के G-11 इलाके में जिला और सत्र न्यायालय के बाहर आत्मघाती धमाका हुआ था। उस धमाके में 12 लोगों की मौत हो गई थी और 30 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। --------------------------- ये खबर भी पढ़ें… पाकिस्तानी PM बोले- कश्मीर पाकिस्तान का हिस्सा बनेगा: कश्मीरियों के साथ मजबूती से खड़े, यह इलाका PAK की लाइफ लाइन है पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने गुरुवार को PoK में कश्मीर को लेकर एक बार फिर विवादित बयान दिया है। मुजफ्फराबाद में विधानसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘कश्मीर पाकिस्तान का हिस्सा बनेगा।’ पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Iran Is at Work on Missile and Nuclear Sites, Satellite Images Show
    Next Article
    15 Killed, 80 Injured In Suicide Bombing At Shrine In Islamabad

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment