Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आमिर ने अभिषेक शर्मा को स्लॉगर बताया:बोले- 8 पारियों में एक बार रन बनाता है, ज्यादा जोखिम लेते हैं

    9 hours ago

    पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने भारत के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को स्लॅागर कह दिया। पाकिस्तानी चैनल पर चर्चा के दौरान आमिर ने कहा कि अभिषेक के फेल होने की संभावना ज्यादा है, क्योंकि वे काफी जोखिम भरा क्रिकेट खेलते हैं। उन्होंने भारतीय बल्लेबाज की तकनीकी क्षमता पर भी सवाल उठाए। 8 पारियों में एक बार रन बनाता है आमिर ने पाकिस्तानी शो ‘हारना मना है’ में कहा, “मैंने जितना देखा है, अगर आप ईमानदारी से पूछें तो मुझे लगता है कि वह सिर्फ एक स्लॉगर है। उसे हर गेंद पर जोर से खेलना होता है। जिस दिन वह चल जाता है, सब ठीक है। वरना उसके फेल होने के मौके ज्यादा हैं। 8 पारियों में एक बार रन बनाता है। बाकी स्कोर 10, 15, 0 और 20 जैसे होते हैं। मुझे नहीं लगता कि वह तकनीकी रूप से मजबूत है।” आमिर ने कहा कि अभिषेक को रोकने का सबसे अच्छा तरीका है, उन्हें शरीर पर गेंदबाजी करना। अभिषेक को तब अच्छा बल्लेबाज माना जाएगा जब वह स्विंग होती गेंदों को सही तरीके से खेलना शुरू करेंगे। अभिषेक का खेल काफी जोखिम भरा आमिर ने आगे कहा, “अभिषेक पिच में खड़ा रहता है और चाहता है कि सारी गेंदें एक खास एरिया में डाली जाएं। मैं यह भी कह रहा हूं कि जिस दिन वह चल जाता है, बड़ा स्कोर करेगा। वह किसी टीम को नुकसान पहुंचा सकता है। लेकिन उसका खेल काफी जोखिम भरा है। मैं उसे तब ही सही मायने में बल्लेबाज मानूंगा, जब हल्की सी स्विंग होती गेंद को भी वह अच्छे से खेले और उसी रफ्तार से शॉट लगाए।” पेट की समस्या के चलते नहीं खेल पाए थे अभिषेक अभिषेक नामीबिया के खिलाफ पिछले मैच में पेट की समस्या के चलते नहीं खेल पाए थे, लेकिन वे अब पूरी तरह फिट होने की कोशिश कर रहे हैं। अमेरिका के खिलाफ मैच में मैदान पर पहुंचते ही उनकी तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें एक दिन के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनका 2 किलो वजन भी कम हो गया। हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ मैच से उन्हें अभी पूरी तरह बाहर नहीं किया गया है। _____________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… इंडियन ओपनर अभिषेक शर्मा दो दिन से अस्पताल में भर्ती:पेट में इन्फेक्शन, नामीबिया के खिलाफ कल खेलना मुश्किल भारतीय टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा अस्पताल में डिस्चार्ज हो गए हैं। उन्हें पेट में इन्फेक्शन की वजह से दो दिन तक अस्पताल में रहना पड़ा। हालांकि, कल नामीबिया के खिलाफ होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप मुकाबले में उनके खेलने पर फैसला अभी बाकी है। प्री मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके साथी खिलाड़ी तिलक वर्मा ने कहा कि टीम एक दिन और इंतजार करेगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली पहुंचते ही अभिषेक जांच के लिए अस्पताल गए थे। अब उनकी हालत बेहतर है और टीम मैनेजमेंट कल ही उनकी फिटनेस पर अंतिम फैसला लेगा। मुंबई में अमेरिका के खिलाफ मैच के दौरान अभिषेक बल्लेबाजी करने आए थे और पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे। हालांकि वे फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं उतरे थे, तब भारत के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने पुष्टि की थी कि वे पेट की परेशानी से उबर रहे हैं। पूरी खबर पढ़े
    Click here to Read More
    Previous Article
    USA vs NED, T20 WC: USA asked to bat first against a strong Netherlands in Chennai
    Next Article
    Jeffrey Epstein bought 330 gallons of acid the day the FBI launched its investigation, new document reveals

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment