Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पोको C85x स्मार्टफोन लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹10,999:32MP कैमरा के साथ 120Hz डिस्प्ले, पावर बैकअप के लिए 6300mAh बैटरी

    2 days ago

    शाओमी की सब ब्रांड पोको ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन पोको C85x लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की C-सीरीज का लेटेस्ट मॉडल है। फोन में सबसे खास 32MP कैमरा के साथ 6300mAh बैटरी और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी दो दिन तक का बैकअप दे सकती है। यह फोन खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो कम बजट में 5G कनेक्टिविटी और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं। पोको C85x को भारत में दो स्टोरेज वैरिएंट में पेश किया गया है। इसके 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वाले बेस वैरिएंट की कीमत 10,999 रुपए और 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 11,999 रुपए है। फोन ब्लैक, गोल्ड और ग्रीन कलर ऑप्शन में अवेलेबल है। इसकी बिक्री 14 मार्च दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी: IP57 रेटिंग के साथ मस्कुलर लुक मटेरियल और फिनिश: फोन का बैक पैनल और फ्रेम हाई-क्वालिटी पॉलीकार्बोनेट (प्लास्टिक) से बना है। बैक पैनल पर एक खास टेक्सचर दिया गया है, जिससे हाथ में पकड़ने पर यह अच्छी ग्रिप देता है और उंगलियों के निशान कम पड़ते हैं। पोको C85x: स्पेसिफिकेशंस डिस्प्ले: फोन में 6.9 इंच का HD+ एडॉप्टिव सिंक डिस्प्ले है। इसका रिजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल है। स्मूद स्क्रॉलिंग के लिए इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट दिया गया है। 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस से तेज धूप में भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। परफॉरमेंस: इसमें ऑक्टा-कोर यूनिसोक T8300 प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.2GHz है। ग्राफिक्स के लिए माली-G57 जीपीयू मिलता है। यह फोन एंड्रॉएड 16 पर बेस्ड कंपनी के लेटेस्ट हाइपर OS 3 पर रन करता है। मेमोरी: इसमें 4GB LPDDR4x रैम है। स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। कैमरा: फोटोग्राफी के लिए रियर में डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें 32 मेगापिक्सल का मेन सेंसर और एक सेकेंडरी लेंस है। रियर कैमरा 10x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। बैटरी और चार्जिंग: पावर बैकअप के लिए इसमें 6300mAh की बैटरी दी गई है। यह 15W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है। साथ ही, इसमें 7.5W रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी है, जिससे आप दूसरे फोन या ईयरबड्स को चार्ज कर सकते हैं। कनेक्टिविटी: इसमें 5G के साथ Wi-Fi 5, ब्लूटूथ 5.4, GPS और डुअल सिम सपोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।
    Click here to Read More
    Previous Article
    गंभीर AI के गलत इस्तेमाल के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे:डीपफेक और फर्जी वीडियो पर रोक की मांग की, 2.5 करोड़ का मुकदमा दायर किया
    Next Article
    सरकार बोली- ऑनलाइन सिलेंडर बुकिंग बढ़कर 94% तक पहुंची:पैनिक बुकिंग में कमी; अमेरिका से LPG की सप्लाई हो रही, कीमतों में बढ़ोतरी नहीं

    Related तकनीकी Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment