Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पंजाबी सिंगर दिलजीत ने दिया 114 करोड़ टैक्स:दिल लुमिनाटी टूर से कमाए 943 करोड़, 3.2 लाख लोग पहुंचे, सिंगर ने किया थैंक्स

    12 hours ago

    पंजाबी एक्टर-सिंगर दिलजीत दोसांझ के दिल लुमिनाटी इंडिया टूर 2024 ने पंजाबी म्यूजिक के इतिहास में कमाई का रिकॉर्ड तोड़ा है। दिल-लुमिनाटी टूर ने 943 करोड़ रुपए कमाए। इसका खुलासा मार्च 2026 में आई सोशियो इकोनॉमिक इम्पैक्ट रिपोर्ट में किया गया है। इस टूर से 114 करोड़ रुपए टैक्स मिला, जबकि 1.2 लाख लोगों को रोजगार मिला है। अर्न्स्ट एंड यंग (EY) की ताजा सोशियो इकोनॉमिक रिपोर्ट के मुताबिक, 13 शहरों में 14 शो वाले इस टूर ने कुल 943 करोड़ का रेवेन्यू जनरेट किया। यह आंकड़ा भारतीय कलाकार के लाइव टूर का नया बेंचमार्क है। रिपोर्ट में बताया गया है कि, टूर के दौरान 3.2 लाख से ज्यादा दर्शकों ने शो देखे। दिल्ली का शो तो रिकॉर्ड 55 हजार दर्शकों के साथ देश का सबसे बड़ा शो बना। EY रिपोर्ट के अनुसार, टिकट बिक्री और स्पॉन्सरशिप से 276 करोड़ का डायरेक्ट रेवेन्यू मिला, जबकि होटल, ट्रैवल, खान-पान, शॉपिंग और लोकल सर्विसेज में फैंस के खर्च से 553 करोड़ रुपए आए। टैक्स में 111 करोड़ GST और बाकी लोकल परमिशन फीस शामिल हैं। सवा लाख दिहाड़ी के बराबर रोजगार दिया सबसे दिलचस्प बात ये है कि इस टूर ने 1.18 लाख मैन डे रोजगार दिया है। लॉजिस्टिक्स, सिक्योरिटी, स्टेज प्रोडक्शन, टेक्निशियन और लोकल वेंडर्स समेत हजारों लोगों को सीधा रोजगार मिला। रिपोर्ट में कहा गया है कि, टियर-2 और टियर-3 शहरों से 49% दर्शक आए, जबकि 38% फैंस दूसरे शहरों से ट्रैवल करके शो में शामिल हुए और कई ने अपनी ट्रिप 2-5 दिन बढ़ा दी जिससे टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को बड़ा बूस्ट मिला। दिलजीत बोले- हमने मिलकर कुछ एतिहासिक किया है दिलजीत ने टूर के सफल समापन पर फैंस और टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमने मिलकर कुछ ऐतिहासिक बनाया है। पंजाबी रूट्स को ग्लोबल अपील के साथ जोड़ने वाले दिलजीत ने साबित कर दिया कि घरेलू कलाकार अब बड़े पैमाने पर सांस्कृतिक और आर्थिक गति पैदा कर सकते हैं। इस टूर ने भारतीय लाइव एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को नई दिशा दी है। EY की रिपोर्ट में कहा गया है कि बड़े लाइव इवेंट्स अब सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि पूरे इकोसिस्टम को पावर देते हैं। यह सफलता सिर्फ दिलजीत की नहीं, बल्कि पूरे भारत की लाइव म्यूजिक इंडस्ट्री की जीत है। आने वाले समय में और बड़े टूर की उम्मीद जाग रही है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को राहत:1 अप्रैल तक जेल नहीं जाना होगा, कोर्ट ने कहा- पैसा चुकाने का यह आखिरी मौका
    Next Article
    Iran's Intelligence Minister Esmail Khatib Killed In Strikes: Israel

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment