Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पंजाब में बंद का मिलाजुला असर, कॉन्ट्रैक्ट कर्मी हड़ताल पर:बसें चल रहीं, बैंक-बाजार खुले; भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ नारेबाजी, AAP-कांग्रेस समर्थन में

    17 hours ago

    भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के खिलाफ ट्रेड यूनियन, किसान संगठन और कर्मचारी संगठन आज हड़ताल पर हैं। कई जिलों में इसका मिलाजुला असर देखने मिल रहा है। कॉन्ट्रैक्ट मुलाजिम हड़ताल पर हैं, लेकिन पक्के कर्मी सेवाएं मुहैया करवा रहे हैं। बसें चल रही हैं। बाजार खुले हैं और बैंकों में भी काम चल रहा है। हालांकि, बंद से विभागों में कामकाज प्रभावित जरूर हो रहा है, लेकिन बिल्कुल बंद नहीं है। ट्रेड यूनियनें पंजाब के अलग-अलग शहरों में प्रदर्शन कर रही हैं। पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) के कर्मचारी संगठनों ने पूरे दिन हड़ताल पर रहने का ऐलान किया है। हालांकि, PSPCL ने चेतावनी दी है कि जो कर्मी हड़ताल में शामिल होगा, उसे नौकरी से भी निकाला जा सकता है। वहीं कर्मचारियों, किसानों व ट्रेड यूनियनों की हड़ताल को पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस का समर्थन है। AAP ने अपने कार्यकर्ताओं को बंद में सहयोग करने का निर्देश दिया है। वहीं, कांग्रेस के केंद्रीय महासचिव वेणुगोपाल ने भी पूरे देश में बंद का समर्थन करने को कहा है। हिमाचल में देशव्यापी हड़ताल का असर:15 हजार बिजली इंजीनियर-कर्मचारी, मजदूर-आउटसोर्स कर्मी स्ट्राइक पर, PSU बेचने और लेबर कोड का विरोध हड़ताल और प्रदर्शन के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    'Love Story: John F. Kennedy and Carolyn Bessette’ release time
    Next Article
    हरियाणा में 10 ट्रेड यूनियन हड़ताल पर:रोडवेज बसों पर असर नहीं, बस अड्‌डों पर धारा 163 लागू; बिजली निगम में नो वर्क-नो वेज नियम

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment