SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    पंजाब में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे PM मोदी:9 सितंबर को आने की संभावना; 2 हजार गांव चपेट में; लुधियाना में बाढ़ का खतरा

    3 days ago

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही पंजाब में बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर सकते हैं। यह दौरान 9 सितंबर को हो सकता है। जिसमें मोदी पंजाब के अलावा हिमाचल और उत्तराखंड भी जा सकते हैं। पंजाब में वे गुरदासपुर जा सकते हैं। इससे पहले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान पंजाब का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी के कहने पर वे पंजाब आए हैं। उन्होंने पंजाब की पूरी मदद का भरोसा दिलाया था। पंजाब सरकार लगातार केंद्र से 60 हजार करोड़ का फंड मांग रही है। प्रदेश के वित्त मंत्री हरपाल चीमा के मुताबिक प्रदेश के 2 हजार गांव बाढ़ की चपेट में हैं और 43 लोगों की मौत हो चुकी है। केंद्र सरकार से मांगी गई मदद भी अभी तक राज्य को नहीं मिली है। हालांकि दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने आज पंजाब को 5 करोड़ देने का ऐलान किया है। वहीं, शनिवार को भी पूरे दिन लुधियाना का ससराली बांध टूटने का खतरा बना रहा। शुक्रवार आधी रात को यहां सतलुज नदी पर गांव ससराली में बना बांध टूट गया था। जिसके बाद पानी खेतों में पहुंच गया। आबादी की तरफ जाते पानी का बहाव को रोकने के लिए प्रशासन ने सेना और NDRF की मदद से रिंग बांध बनाया था लेकिन शनिवार को उसपर भी कटाव होना शुरू हो गया, जिसे देखते हुए तीसरा बांध बनाना शुरू कर दिया गया। अगर यहां से बाढ़ का पानी आगे बढ़ा तो फिर 14 गांवों के अलावा राहों रोड से लेकर समराला चौक तक पानी की जद में आ सकता है। इसे देखते हुए लोगों के साथ DC हिमांशु जैन खुद भी मिट्‌टी से भरी बोरियां उठाते नजर आए। सतलुज नदी से बाढ़ के खतरे को देखते हुए लोग गांव खाली करते भी नजर आए। इसके अलावा सेना की टीम लगातार यहां पानी को रोकने की कोशिश करती रही। वहीं बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फाउंडेशन की तरफ से बाढ़ राहत के लिए 5 नावें भेजी गई हैं। आम आदमी पार्टी के जनरल सेक्रेटरी और पंजाब टूरिज्म के चेयरमैन दीपक बाली ने बाढ़ प्रभावित फिरोजपुर गांव का दौरा किया और सलमान खान के एनजीओ की तरफ से भेजी गईं नावों को प्रशासन को सौंपा। बाढ़ से जुड़े बढ़े अपडेट्स... बाढ़ के PHOTOS... पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...
    Click here to Read more
    Prev Article
    सांसद राशिद इंजीनियर पर तिहाड़ में हमला, घायल:पुलिस ने बताया- किन्नरों से झड़प हुई; पार्टी ने कहा- हत्या की साजिश
    Next Article
    हरियाणा में बारिश-नदियां ओवरफ्लो होने से 2,748 लोग प्रभावित:नारनौल में बिजली गिरी; मारकंडा ओवरफ्लो होने से दीवार टूटी; सिरसा में घग्गर का बांध टूटा

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment