Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पंजाब में AAP नेता की गोली मारकर हत्या:जालंधर में बर्थडे के 11 दिन बाद सिर-सीने में 6 गोलियां मारीं; DGP बोले- कातिल जल्द पकड़ेंगे

    1 month ago

    पंजाब के सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता सतिंदर पाल सिंह जोगी उर्फ लक्की ओबरॉय की 6 फरवरी की सुबह जालंधर में सरेआम गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वे 43 साल के थे। स्कूटी पर आए दो युवकों ने उन्हें 6 गोलियां मारीं। इनमें से 5 गोलियां ओबरॉय के सीने और एक सिर में लगी। लक्की ओबरॉय जालंधर के पॉश एरिया, मॉडल टाउन इलाके में गुरुद्वारे में माथा टेकने आए थे। जैसे ही वे गुरुद्वारे से निकलकर अपनी थार गाड़ी में बैठने लगे तो एक बदमाश ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां चलते हुए का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें शूटर दोनों हाथ में पिस्टल लेकर फायरिंग करता हुआ दिख रहा है। ओबरॉय का परिवार उन्हें गंभीर हालत में मॉडल टाउन के प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां डॉक्टरों के मृत घोषित कर देने पर परिवार को भरोसा नहीं हुआ और ओबरॉय को श्रीराम अस्पताल ले जाया गया। हालांकि वहां भी उन्हें मृत बताया गया। ओबरॉय आम आदमी पार्टी से जालंधर कैंट में वार्ड-35 के हलका इंचार्ज थे। उनका 11 दिन पहले ही बर्थडे था। गैंगस्टर जोगा फोलड़ीवाल ने ओबरॉय के मर्डर की जिम्मेदारी ली। उसने सोशल मीडिया पर लिखा- यह हमारे भाइयों को नुकसान पहुंचा रहा था। उसका जवाब आज हमने दे दिया है। खालसा कॉलेज की प्रधानगी को लेकर यह सब कुछ हुआ है। कत्ल के बाद DGP गौरव यादव जालंधर पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस केस को एक प्रोफेशनल तरीके से सॉल्व किया जाएगा। पुलिस को इसमें टारगेट किलिंग का शक है। AAP नेता मर्डर से जुड़ीं 4 PHOTOS.. गाड़ी में बैठने का इंतजार कर रहे थे हमलावर पुलिस के मुताबिक, लक्की ओबरॉय सुबह 7:15 बजे मॉडल टाउन के गुरुद्वारे में माथा टेकने आए। उनका यहां आना डेली रूटीन था। गुरुद्वारे में माथा टेकने के बाद वह बाहर निकले और घर जाने के लिए अपनी थार गाड़ी में बैठ गए। ठीक उसी समय स्कूटी पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और ओबरॉय की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमले की टाइमिंग देखकर साफ है कि बदमाश उनके गुरुद्वारे से बाहर आने का ही इंतजार कर रहे थे। गोलियां लगने से थार गाड़ी के शीशे चकनाचूर हो गए। इसके बाद हमलावरों ने सीधे लक्की ओबरॉय के सीने और चेहरे पर गोलियां मारीं। लक्की ओबरॉय के गंभीर रूप से घायल होकर सीट पर लुढ़कते ही हमलावर स्कूटी पर वहां से फरार हो गए। यह सबकुछ इतनी जल्दी हुआ कि एकबारगी तो वहां खड़े लोगों को कुछ समझ ही नहीं आया। हमलावरों को फरार होते देखकर लोग ओबरॉय की मदद के लिए दौड़े। पुलिस की शुरुआती जांच में ये 3 अहम खुलासे गैंगस्टर जोगा फोलड़ीवाल ने मर्डर की जिम्मेदारी ली जोगा फोलड़ीवाल ने पोस्ट में क्या लिखा.. वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह…आज जालंधर में जो लक्की ओबरॉय का कत्ल हुआ है, इसकी जिम्मेदारी मैं जोगा फोलड़ीवाल लेता हूं। ये कत्ल हमने अपनी आपसी दुश्मनी के चलते करवाया है। सोशल मीडिया पर इसे AAP नेता कहकर वायरल किया जा रहा है, जो बिल्कुल गलत है। ये एक बहुत बड़ा नशा तस्कर था। ये खुद भी नशे करता था और इसके सारे काले कारनामों के सबूत हमारे पास हैं। ये कत्ल खासला कॉलेज की प्रधानगी को लेकर हुआ है। ये भी बता देते हैं कि इसने अपने सारे काले कामों को छिपाने के लिए AAP का पल्ला पकड़ा था। पोस्ट में आगे लिखा- ये कोई लीडर नहीं था, ये पुलिस का खास मुखबिर था। ये अपने काले कारनामों के चलते पुलिस के साथ साझ रखता था। इसके साथ ही इसमें हमारे भाईयों का नुकसान करवाया है, बाकी इसने हमारे बारे में जो बकवास की थी, आज हमने उसका जवाब दे दिया है। इसके साथ ही एक और बात बता दें कि जो भी हमारे बारे में गलत बोलते हैं, उनको भी जल्दी ही जवाब दे देंगे। अगर किसी भाई को लगता है कि हमने ये कत्ल नाजायज किया है, तो वो हमसे संपर्क कर ले। न तो हमने पहले गलत किया है और न ही आगे करेंगे। जस्ट वेट एंड वॉच… डॉक्टर बोले- 8 से 9 फायर हुए गोलियां लगने के बाद लक्की ओबरॉय को उनका परिवार श्रीराम अस्पताल लेकर पहुंचा था। इस अस्पताल के डॉक्टर विशाल ने बताया कि लक्की ओबरॉय को घायल हालत में लाया गया था। उन्हें टारगेट कर 8 से 9 फायर किए गए। इनमें 5 से 6 गोलियां उनके सीने में और एक गोली चेहरे पर लगी। उनकी हालत काफी गंभीर थी। अस्पताल लाए जाने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखकर ट्रीटमेंट शुरू किया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। ADCP बोले- सभी नाकों पर अलर्ट ADCP जयंत पुरी ने बताया कि वारदात के बाद हमलावर भाग निकले। सभी नाकों पर तुरंत उनकी सूचना दे दी गई। इसके साथ ही गुरुद्वारे के सीसीटीवी और रोड पर लगे पुलिस के हाईटेक कैमरों की फुटेज निकलवाई जा रही है। वहीं ADCP हरिंदर सिंह गिल ने बताया कि दोनों हमलावर मुंह ढंके हुए थे। डेडबॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। इस मर्डर को ट्रेस करने के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया के तहत परिवार के बयान लिए जा चुके हैं। DGP घटनास्थल पर पहुंचे, रिव्यू मीटिंग की उधर, डीजीपी गौरव यादव भी घटनास्थल पर पहुंचे। डीजीपी ने कहा कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। DGP ने पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर से बात करके जानकारी ली। पुलिस के साथ रिव्यू मीटिंग भी की गई। टिकट देकर विधानसभा में गुंडे भर्ती कर लिए- कुलदीप जालंधर में अकाली दल के काउंसलर कुलदीप ओबरॉय ने कहा कि यह घटना सरकारों के लिए बहुत बुरी है। टिकट देकर विधानसभा में गुंडे भर्ती कर लिए हैं जिसका नतीजा ये है कि सड़कों पर लोगों को गोलियां मारी जा रही हैं। लक्की ओबरॉय गुरुघर के साथ जुड़े थे और हर रोज माथा टेकने आते थे। उनकी किसी से क्या रंजिश थी? यह तो नहीं जानते लेकिन इतना पता है कि वह धार्मिक प्रवृत्ति के थे। कुलदीप ने कहा कि मेरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रिक्वेस्ट है कि पार्लियामेंट में ऐसा कानून लेकर आएं कि किसी भी गुंडे को चुनाव लड़ने के लिए टिकट न मिल सके। कांग्रेस सांसद बोले- पंजाब को मजबूत CM की जरूरत अमृतसर से कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने इस घटना के बाद आम आदमी पार्टी और पंजाब सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है और रोज बड़ी आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। औजला ने कहा कि पंजाब को एक मजबूत और जिम्मेदार मुख्यमंत्री की जरूरत है। उन्होंने इस घटना के लिए केंद्र सरकार को भी बराबर का दोषी ठहराया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। ****************** ये खबर भी पढ़ें: जालंधर में AAP नेता का सिद्धू मूसेवाला स्टाइल में मर्डर: थार गाड़ी में ही गोलियां मारीं; पंजाब में 4 में साल हुए बड़े कत्ल केसों के बारे में जानिए जालंधर में आम आदमी पार्टी नेता (AAP) की हत्या मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की स्टाइल में की गई। मूसेवाला को भी हमलावरों ने थार में ही कत्ल किया था। इस केस में फर्क इतना है कि मूसेवाला की चलती थार रोकी गई थी जबकि यहां थार में बैठते ही AAP नेता लक्की ओबेरॉय की हत्या कर दी गई। पंजाब में मार्च 2022 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद सरेआम गोलियां मारकर कत्ल करने के ये सिर्फ 2 मामले नहीं हैं, बल्कि अब तक कई हाईप्रोफाइल मर्डर हो चुके हैं। जिसमें बदमाश सरेआम आकर ताबड़तोड़ गोलियां मारकर कत्ल कर रहे हैं। यही वजह है कि विपक्षी दल AAP सरकार की लॉ एंड ऑर्डर संभालने की काबिलियत पर सवाल खड़े कर रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read More
    Previous Article
    Asian State-Backed Group TGR-STA-1030 Breaches 70 Government, Infrastructure Entities
    Next Article
    भारत ने इंग्लैंड को 412 का टारगेट दिया:अंडर-19 वर्ल्डकप फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर, अंबरीश ने जोसेफ मोरिस को बोल्ड किया

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment