Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पंजाब के AAP MLA रेप केस में गिरफ्तार:हरियाणा से भागे थे, MP से पकड़ा; पठानमाजरा पटियाला कोर्ट में पेश

    18 hours ago

    आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हरमीत पठानमाजरा को पटियाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह 2 साल पुराने रेप केस में वांटेड थे। पठानमाजरा केस दर्ज होने के बाद पहले हरियाणा के करनाल में घेरे गए थे। लेकिन वह कस्टडी से फरार हो गए। इसके बाद वह ऑस्ट्रेलिया चले गए थे। पुलिस ने उनका लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी कर रखा था। पठानमाजरा 2022 में पटियाला की सनौर विधानसभा सीट से MLA चुने गए हैं। केस में राहत के लिए पठानमाजरा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर रखी थी। इसकी सुनवाई आज ही होनी थी। इसी को लेकर वह करीब 5 दिन पहले ऑस्ट्रेलिया से भारत लौटे थे। आज वह दिल्ली ही आ रहे थे, लेकिन पटियाला पुलिस को इसकी भनक लग गई। इसके बाद उन्हें मध्यप्रदेश के शिवपुरी में ग्वालियर बाइपास पर गिरफ्तार कर लिया। केस दर्ज होने के बाद वह पिछले 6 महीने से फरार चल रहे थे। पठानमाजरा पर बाढ़ के दौरान अफसरों के खिलाफ बयानबाजी के बाद केस दर्ज हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया था कि AAP की दिल्ली टीम के खिलाफ बोलने की वजह से उनके खिलाफ पुराने मामले में FIR की गई है। पटियाला के SSP वरुण शर्मा ने बताया कि 2 दिन के लंबे ऑपरेशन के बाद MLA को 3 साथियों के साथ काबू किया। इसके बाद पठानमाजरा को पटियाला लाकर कोर्ट में पेश किया। पठानमाजरा के एडवोकेट बीएस भुल्लर का कहना है कि उन्हें भगोड़ा करार देने के मामले में याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई है। महिला ने कहा- तलाकशुदा बताकर शादी रचाई, रेप किया MLA पठानमाजरा पर 1 सितंबर, 2025 को पटियाला के सिविल लाइंस थाने में रेप, फ्रॉड और धमकाने के आरोप में FIR दर्ज हुई थी। इसमें महिला ने बताया कि साल 2013-14 में उसकी मुलाकात पठानमाजरा से फेसबुक के जरिए हुई थी। पठानमाजरा ने कहा था कि उनका तलाक हो गया है। वह शादी के लिए दूसरा रिश्ता ढूंढ रहे हैं। इसके बाद उसकी पठानमाजरा से जान-पहचान हो गई। इसी दौरान विधायक ने खुद को तलाकशुदा बताते हुए शादी का प्रपोजल रखा। लुधियाना के जगराओं स्थित गुरुद्वारे में हुई थी शादी महिला ने कहा कि पठानमाजरा के तलाकशुदा होने पर यकीन कर उसने हां कर दी। इसके बाद 14 अगस्त 2021 को लुधियाना के जगराओं स्थित गुरुद्वारे पत्ती मुल्तानी में दोनों का आनंदकारज (शादी) हुआ। इस दौरान पठानमाजरा ने गुरुद्वारे के ग्रंथी के सामने भी खुद को तलाकशुदा बताया। महिला का कहना है कि विवाह के बाद उसे लुधियाना के मजीठिया एन्क्लेव स्थित एक मकान में रखा गया, जहां वह खुद को विधायक की कानूनी पत्नी मानकर उनके साथ रहती रही। महिला ने आगे कहा- मार्च 2022 में जब पठानमाजरा ने AAP के टिकट पर सनौर सीट से चुनाव लड़ा, तो हलफनामे में उन्होंने अपनी पहली पत्नी का नाम लिखा और खुद को विवाहित बताया। यह देखकर उसे पता चला कि पठानमाजरा का तलाक नहीं हुआ था। विधायक ने झूठ बोलकर न केवल धोखा दिया बल्कि लगातार शारीरिक शोषण और रेप किया। अंतरंग पलों के वीडियो बनाने का पठानमाजरा पर आरोप महिला ने यह भी आरोप लगाया कि विधायक ने उसके साथ अंतरंग पलों के वीडियो बनाए और बाद में इन्हीं वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर दबाव बनाया। जुलाई 2024 में भी उसे एक कॉल आई जिसमें विधायक ने कहा कि अगर वह उनके पास नहीं आई तो वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत 14 अगस्त 2022 को दी थी। हालांकि, 2025 तक पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज नहीं की। मगर, पिछले साल अचानक 3 साल बाद पुलिस ने महिला की शिकायत का संज्ञान लेते हुए विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा के खिलाफ धारा 420 (धोखाधड़ी), 506 (धमकी) और 376 (रेप) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस अरेस्ट करने पहुंची, पठानमाजरा भागे, बोले- मरवाना चाहती थी पुलिस केस दर्ज होने के बाद पठानमाजरा पंजाब से निकलकर हरियाणा में जाकर छुप गए। पुलिस भी पीछा कर वहां पहुंच गई। पटियाला पुलिस ने करनाल में पठानमाजरा को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि इसी दौरान पठानमाजरा के साथियों ने फायरिंग की और पथराव किया। इसमें एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। पुलिस का कहना था कि इसके बाद पठानमाजरा वहां से फरार हो गए। हालांकि इसके बाद विधायक ने सफाई भी दी थी। विधायक ने कहा था कि उन्होंने कोई गोली नहीं चलाई, बल्कि वह तो पुलिसवालों को बातों में उलझाकर ही वहां से निकल गए थे। उनके साथ पुलिस की कोई धक्कामुक्की तक नहीं हुई। पठानमाजरा ने कहा कि पुलिस उन्हें गैंगस्टर दिखाकर मार देना चाहती थी। इसके लिए पुलिस ने प्रयास भी किए लेकिन वह जान बचाने में कामयाब रहे। इस मामले में पठानमाजरा ने बाद में पटियाला कोर्ट से अग्रिम जमानत मांगी लेकिन केस गंभीर होने की वजह से कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया। इसके बाद दिसंबर 2025 में पटियाला कोर्ट ने उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया। इसके बाद खबर आई कि वह ऑस्ट्रेलिया भाग गए हैं और वहां से इंटरव्यू भी दिए। तब कोर्ट ने लुकआउट नोटिस जारी किया। इसके बाद बतौर MLA पठानमाजरा को मिली कोठी को भी पुलिस ने खाली करा दिया था। पठानमाजरा ने कहा था- दिल्ली वालों के खिलाफ बोलने पर पकड़ा केस दर्ज होने के बाद पठानमाजरा ने पहले पंजाब और फिर ऑस्ट्रेलिया जाकर वीडियो जारी किए। FIR दर्ज होने से पहले ही पठानमाजरा ने सोशल मीडिया पर कहा था कि दिल्ली की AAP टीम पंजाब पर राज कर रही है और पंजाब के मुद्दों को दबाया जा रहा है। उन्होंने सीधे तौर पर एक वरिष्ठ IAS अधिकारी पर बाढ़ प्रबंधन में लापरवाही के आरोप लगाए थे। जिस वजह से उनके गनमैन वापस लिए गए और फिर उनके खिलाफ पुराने मामले में केस दर्ज किया जा रहा है। पठानमाजरा ने मंत्रियों और विधायकों से अपील की कि वे दिल्ली वालों (AAP की दिल्ली लीडरशिप) के खिलाफ खड़े हों, वर्ना पंजाब का नुकसान होगा। इसी बयान के ठीक 48 घंटे बाद उनके खिलाफ FIR दर्ज हुई और पुलिस उन्हें हरियाणा से हिरासत में लेने पहुंची थी। इसके बाद पठानमाजरा ने कहा कि महिला के खिलाफ पहले से ही हाईकोर्ट में 2 मामले दर्ज हैं, जबकि मुझ पर नाजायज मामला दर्ज किया गया। मेरे साथ जो हुआ, वह पंजाब की आवाज उठाने के कारण हुआ है। उन्होंने उन लोगों को चुनौती दी जो दिल्ली वालों के खिलाफ आवाज उठाने की बात करते थे। पठानमाजरा ने फिर सभी मंत्रियों और विधायकों से जागने की अपील की और कहा कि अगर वे आज नहीं जागे तो उनका कुछ नहीं बनेगा। पठानमाजरा ने कहा था कि दिल्ली वाले पंजाब पर राज कर रहे हैं और उन्हें सरकार चलानी नहीं आती। अश्लील वीडियो भी वायरल हुआ था पठानमाजरा पर केस दर्ज होने से पहले एक अश्लील वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसमें वीडियो कॉलिंग के दौरान कथित तौर पर अपना प्राइवेट पार्ट दिखा रहे थे। तब पठानमाजरा ने सफाई देते हुए कहा था कि वह पत्नी से प्राइवेट बात कर रहे थे। उन्हें इन्फेक्शन हुआ था और पत्नी के मनाने और घर बुलाने पर उन्होंने इन्फेक्शन दिखाया था। उन्होंने कहा कि पति-पत्नी के बीच की बातचीत को अश्लील और गलत तरीके से पेश कर उन्हें बदनाम किया गया। उन्होंने आगे कहा था कि पत्नी ने ही यह वीडियो वायरल किया है और उनका विश्वास तोड़ा है। उन्होंने सवाल किया कि वीडियो बनाने वाली पत्नी गलत है या वह। पठानमाजरा ने बताया कि पत्नी ने पारिवारिक लड़ाई-झगड़े के बाद इसे वायरल किया और उन्हें पता भी नहीं था कि वीडियो बनाया जा रहा है। मजीठिया ने पठानमाजरा को बताया सरकार का फुफ्फड़ हरमीत पठानमाजरा की गिरफ्तारी के बाद वरिष्ठ अकाली नेता बिक्रम मजीठिया ने कहा कि फुफ्फड़ जी का फ्रेंडली मैच शुरू हो गया है। मजीठिया ने पठानमाजरा को फुफ्फड़ बताया है। मजीठिया ने कहा कि भगवंत सरकार और आम आदमी पार्टी की ध्यान भटकाने की मुहिम शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर अपलोड पोस्ट में मजीठिया ने कहा कि फुफ्फड़ को पहले भगाया गया, अब मैच फिक्स करके बुलाया गया। उन्होंने कहा कि पहले हरमीत पठानमाजरा को शक्तियां देकर शक्तिशाली बनाया और फिर दिल्ली वालों से डील होने के बाद मैच फिक्स करके गायब कर दिया गया। मजीठिया ने कहा कि अब जब भगवंत मान को पंजाब में कोई मुद्दा नहीं मिल रहा था और पार्टी में किरकिरी हो रही थी, तब सरकार को ऑक्सीजन देने के लिए हरमीत पठानमाजरा की गिरफ्तारी का मुद्दा खड़ा कर दिया गया। क्योंकि डीएम डॉ. गगनदीप रंधावा मामले में हो रही भगवंत मान और आम आदमी पार्टी की आलोचना से ध्यान हटाने के लिए फुफ्फड़ को मैच फिक्स करके गिरफ्तार करवाया गया। पहले भगाने का ड्रामा, अब वापस पकड़ने का ड्रामा। पंजाब के लोग ड्रामेबाज़ पार्टी से क्या उम्मीद कर सकते हैं। बिक्रम मजीठीया ने कहा कि मुख्यमंत्री साहब, आपका परिवार हंसता-बसता रहे। यही कामना है। ------- यह खबर भी पढ़ें… AAP विधायक की सरकारी कोठी खाली कराने पहुंची पुलिस:पटियाला कोर्ट से भगोड़ा करार हुए; पठानमाजरा बोले- केजरीवाल से भी कपूरथला हाउस खाली कराओ पंजाब पुलिस ने पटियाला के सनौर से आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा से सरकारी कोठी खाली कराई जा रही है। पठानमाजरा को MLA के तौर पर पटियाला में सरकारी कोठी अलॉट की गई थी। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    48 साल बाद जगन्नाथ मंदिर के रत्नों की गिनती शुरू:जेमोलॉजिस्ट, रजिस्टर्ड सुनार भी मौजूद, हर आभूषण की डिजिटल फोटोग्राफी हो रही
    Next Article
    धुरंधर 2 के मेकर्स और रणवीर के खिलाफ पुलिस कंप्लेन:धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप; पोस्टर में रणवीर सिख बनकर सिगरेट पीते दिखे

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment