SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    पंजाब के 1000 से ज्यादा गांवों में बाढ़:हिमाचल में मणिमहेश यात्रा रोकी; यूपी के बलिया में 24 घंटे में 24 घर गंगा में समाए

    1 week ago

    पंजाब के आठ जिलों में भारी बारिश के बाद 1018 गांवों में बाढ़ की स्थिति है। बाढ़-बारिश में अब तक 8 लोगों की मौत हो गई है। 3 लोग लापता हैं। 11 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह शिफ्ट किया गया है रावी नदी का जलस्तर बढ़ने से गुरदासपुर के घोनेवाले में धुस्सी बांध टूट गया। इसके चलते पानी करीब 15 किलोमीटर दूर अजनाला शहर तक पहुंच गया। बाढ़ की वजह से 80 गांव पानी में डूबे हैं। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के बदर गांव में शनिवार सुबह लैंडस्लाइड हुई। मलबे से अब तक 7 शव बरामद किए गए हैं। वहीं, रामबन के राजगढ़ में बादल फटने से 4 लोगों की मौत हो गई। एक महिला लापता है। कटरा में वैष्णो देवी यात्रा 6 दिन से रुकी है। इधर, हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में मणिमहेश यात्रा रोकी गई है। इसमें अब तक 10 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है, 4 अभी भी लापता हैं और 7 अन्य घायल हो गए हैं। उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश से 18 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। अब तक 774 मकान बारिश में ढह चुके हैं। बलिया में गंगा किनारे तेजी से कटान हो रहा है। इसके चलते 24 घंटों में चक्की नौरंगा और भगवानपुर क्षेत्र के 24 मकान गंगा में समा गए। देशभर में बाढ़-बारिश की 3 तस्वीरें... देशभर के राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से समझें... पूरे देश के मौसम का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...
    Click here to Read more
    Prev Article
    Israel Military Says It Recovered Body of Two Oct. 7 Victims From Gaza
    Next Article
    वायुसेना को सितंबर में 2 तेजस मार्क-1ए मिल सकते हैं:सरकार HAL से 97 नए फाइटर जेट भी खरीदेगी, रक्षा सचिव ने कन्फर्म किया

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment