Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पंजाब CM को घातक केमिकल पोलोनियम देने का दावा:अस्पताल में भर्ती हुए, इसे बम से उड़ाने की धमकी झूठी निकली

    17 hours ago

    पंजाब के CM भगवंत मान मोहाली के जिस फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं, उसे दोपहर 1.11 बजे बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। हालांकि मेल में दिए गए टाइम पर ऐसी कोई घटना नहीं हुई। यह धमकी झूठी निकली। इस धमकी भरी मेल में कथित खालिस्तान नेशनल आर्मी ने दावा किया था कि CM भगवंत मान को भाई दिलावर सिंह के वारिसों ने उन्हें पोलोनियम से संक्रमित किया है। अगर वह बच गए तो बेअंत जैसा हाल करेंगे। फोर्टिस अस्पताल से CM भगवंत मान की लाश ही निकलेगी। पंजाब के दिवंगत पूर्व CM बेअंत सिंह को चंडीगढ़ सचिवालय में मानव बम से उड़ाया गया था। हालांकि संक्रमित कहां और कैसे किया गया, इसके बारे में कुछ नहीं लिखा गया है। पोलोनियम दुर्लभ रेडियोएक्टिव पदार्थ है, जो अत्याधिक विषैला होता है। हालांकि ऐसी कोई घटना नहीं हुई। वहीं धमकी में दिए टाइम पर किसी तरह का धमाका नहीं हुआ, जिसके बाद भी पंजाब पुलिस और इंटेलिजेंस एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने अस्पताल को चारों तरफ से घेर रखा है। यहां 5 बम निरोधक दस्ते एक्टिव हैं। अस्पताल का पूरा एरिया में CM सिक्योरिटी ने अपने कब्जे में ले रखा है। गेट पर एंटी रॉयट टीमें और रोड पर मोहाली पुलिस तैनात है। मोहाली के SP सिटी दिलप्रीत सिंह ने कहा- सुबह साढ़े 7 बजे स्कूलों को मेल आई थी, जिसमें फोर्टिस उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसके बाद 5 बम निरोधक टीमें यहां भेजी गई थीं। अस्पताल में जरूरी सेवाओं को नहीं रोका गया। जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पिछली बार धमकी की मेल में भी IP एड्रेस USA का था और ईमेल बांग्लादेश से भेजी गई थी। अगले आदेश तक पुलिस टीमें ऐसे ही तैनात रहेंगी। बता दें कि CM पहले रविवार को ब्लड प्रेशर बढ़ने पर मोहाली अस्पताल में भर्ती हुए थे। फिर सोमवार को डिस्चार्ज होकर मोगा में AAP सरकार की नशा विरोधी रैली में हिस्सा लेने गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वहां सांस लेने में तकलीफ होने पर सोमवार शाम करीब 5 बजे उन्हें यहां फिर भर्ती कराया गया था। अस्पताल ने अभी उनकी सेहत को लेकर बुलेटिन जारी नहीं किया है। धमकी भरे ई-मेल में क्या लिखा था हंटर फार्ले के नाम से जीमेल के जरिए भेजे ई-मेल में पंजाब को खालिस्तान बताते हुए कहा गया है अपने बच्चे बचा लो और मोहाली के स्कूल बंद रखो। मेल में लिखा गया है कि यह खालिस्तान रेफरेंडम वालों को गैंगस्टर बताकर उनका एनकाउंटर लेने का बदला है। मेल के अंत में खालिस्तान नेशनल आर्मी का नाम लिखा है। इसके साथ इंजीनियर गुरनाख सिंह, रुकन शाहवाला, डॉ. गुरनिरवीर सिंह और खान राजादा का जिक्र है। हालांकि इससे पहले भी अमृतसर, जालंधर, पटियाला, मोहाली और चंडीगढ़ के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है, लेकिन हर बार यह खोखली निकली और कोई धमाका नहीं हुआ। इस बार CM भगवंत मान को लेकर धमकी की वजह से पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। दैनिक भास्कर इस दावे की पुष्टि नहीं करता। धमकी भरे ई-मेल की कॉपी… क्या है पोलोनियम, जिससे CM को संक्रमित करने का दावा पोलोनियम-210 (Po-210) को दुनिया के सबसे घातक जहरों में से एक माना जाता है। यह रेडियोएक्टिव पदार्थ है, जो अल्फा विकिरण उत्सर्जित करता है। शरीर में यह खाने, पीने या सांस के जरिए चला जाए, तो अंदरूनी अंगों और DNA को तेजी से नष्ट कर देता है। उल्टी और लूज मोशन इसके शुरुआती लक्षण हैं। इसका कोई एंटीडोट नहीं है, यानी इसका असर खत्म करने की कोई दवा नहीं है। धमकी से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    भास्कर अपडेट्स:बेंगलुरु में फर्जी पुलिसकर्मी बन रियल एस्टेट कारोबारी के घर में घूसे, 20 लाख कैश और आधा किलो सोना लूटा
    Next Article
    Chardham Yatra : उत्तराखंड के हिंदू तीर्थों में मुस्लिम-ईसाइयों पर पाबंदी कितनी सही | Exclusive

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment