Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पंजाब बजट सेशन-गवर्नर का अभिभाषण:बोले- कैंसर इलाज स्कीम वाला पंजाब पहला राज्य; टोकने पर भड़के कांग्रेसी, सदन में नारेबाजी

    15 hours ago

    पंजाब विधानसभा का बजट सेशन आज (6 मार्च) से शुरू हो रहा है। पहले दिन गवर्नर गुलाब चंद कटारिया का अभिभाषण हो रहा है। उन्होंने सत श्री अकाल कहकर संबोधन शुरू किया। उनके अभिभाषण शुरू करते ही कांग्रेस ने विरोध शुरू कर दिया। गवर्नर ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन कांग्रेसी नहीं रुके। गवर्नर ने फिर रोकने की कोशिश की तो कांग्रेसियों ने सदन में नारेबाजी शुरू कर दी। गवर्नर ने कहा कि मुख्यमंत्री कैंसर राहत योजना के तहत कैंसर के इलाज करवाने वाला पंजाब पहला राज्य बन गया है। जिसमें सरकारी के साथ प्राइवेट अस्पतालों में भी इलाज के बदले वित्तीय मदद दी जाती है। इससे पहले CM भगवंत मान ने सचिवालय में मीटिंग के बाद कहा कि इसमें बजट पास कर दिया है। इसे 8 मार्च को पेश किया जाएगा। वहीं थोड़ी देर में कांग्रेस AAP सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। जिसकी अगुआई प्रदेश प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग और कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप बाजवा करेंगे। इसके लिए कांग्रेसी इकट्‌ठा होने लगे हैं। कांग्रेसियों को विधानसभा तक पहुंचने से रोकने के लिए भारी संख्या में चंडीगढ़ पुलिस भी तैनात है। वहीं AAP ने इससे पहले ही प्रताप बाजवा के मंत्री हरभजन ईटीओ को बैंड वाला कहने को लेकर बैंड-बाजे के साथ प्रदर्शन किया। इस पर कांग्रेस ने गवर्नर और चंडीगढ़ पुलिस को शिकायत करने का फैसला किया है। कांग्रेस का कहना है कि MLA हॉस्टल और विधानसभा के भीतर इस तरह का प्रदर्शन गैरकानूनी है। कांग्रेस विधायक दल नेता बाजवा ने कहा कि AAP वालों को CM के घर के बाहर बैंड बजाना चाहिए, वह एक महीने से घर बैठे हैं। बजट 8 मार्च को पेश होगा। जिसमें AAP सरकार 2022 में किए महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपए के चुनावी वादे को पूरा करेगी। हालांकि महिलाओं को यह राशि देने का काम 18 मार्च से शुरू होगा। बजट सेशन से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    ईरान का इजराइल-अमेरिका समेत अबतक 12 देशों पर हमला:अमेरिका ने 30 ईरानी जहाज डुबोए, ट्र्म्प बोले- जमीनी हमला नहीं करेंगे
    Next Article
    NASA confirms: Asteroid 2024 YR4 will NOT hit the Moon in 2032 after new orbit calculations

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment