Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पंजाब-अफसर ने वीडियो में मंत्री का नाम लेकर सुसाइड किया:मंत्री भुल्लर का इस्तीफा, नंगा करके पीटने का आरोप; कल विपक्ष CM हाउस घेरेगा

    19 hours ago

    पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार के परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर का नाम लेकर एक अधिकारी ने आत्महत्या की है। अमृतसर में वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा ने शनिवार सुबह जहर खाकर जान दे दी। मरने से पहले उन्होंने 12 सेकेंड का एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि उन्होंने सल्फास खा लिया है और वे मंत्री लालजीत भुल्लर के डर से ऐसा कदम उठा रहे हैं। इस घटना के तुरंत बाद CM भगवंत मान ने मंत्री भुल्लर से इस्तीफा ले लिया। मामले की जांच चीफ सेक्रेटरी केएपी सिन्हा को सौंप दी गई है। वहीं, मंत्री भुल्लर ने कहा- आरोप झूठे हैं। जांच प्रभावित न हो, इसलिए मैंने पद छोड़ा है। इधर वरिष्ठ अकाली नेता बिक्रम मजीठिया ने आरोप लगाते हुए कहा, फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) ने मंत्री भुल्लर के इलाके में अनाज की स्टोरेज के लिए वेयरहाउस बनाया था। लालजीत ने अपने पिता सुखदेव सिंह भुल्लर के नाम पर टेंडर अप्लाई किया। मंत्री के पिता को टेंडर नहीं मिला तो उन्होंने वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा को घरबुलाया और मारपीट की। नंगा करके उसकी वीडियो बनाई। पत्नी-बच्चों को गैंगस्टरों से मरवाने की धमकी दी। मजीठिया ने गगनदीप का DC को लिखा लेटर भी शेयर किया। वहीं, रंधावा के परिवार ने भुल्लर के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की और ऐसा न होने तक अस्पताल से डेडबॉडी नहीं उठाने की बात कही है। अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट के ADCP शिरीवेनेला ने कहा कि वह रंधावा परिवार से बात कर रहे हैं। भाजपा-कांग्रेस-अकाली नेता थाने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, पंजाब BJP चीफ सुनील जाखड़, अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया देर शाम अमृतसर के रंजीत एवेन्यू थाने में पहुंचे। उन्होंने भुल्लर पर केस दर्ज करने की मांग की। इस बीच थाने की लाइट गुल कर दी गई। मजीठिया ने कहा कि FIR दर्ज नहीं की गई। इसलिए कल दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ में सीएम का घेराव किया जाएगा। इसमें परिवार के सदस्य, बीजेपी, शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस की लीडरशिप मौजूद होगी। लाल किला हिंसा में भी दिखे थे भुल्लर:मंत्री बनते ही स्टंट, जातिवादी टिप्पणी की, हर बार बचते रहे; अफसर के सुसाइड से कुर्सी छिनी मंत्री से तंग अफसर के सुसाइड की इनसाइड स्टोरी:टेंडर की जबरदस्ती, मारपीट और फर्जी रिश्वत का VIDEO बनाया; पत्नी-बेटी को धमकी से डरे मामले में पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    'Karisma would send someone from to check on Raveena's costumes,' Designer on their feud
    Next Article
    How the Litani River Shapes the Israel-Hezbollah War

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment