Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पेंगुइन रैंडम हाउस बोला- 'फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी' पब्लिश नहीं:नरवणे की बुक का कोई भी हिस्सा सार्वजनिक नहीं; राहुल गांधी ने लोकसभा में दिखाई

    3 weeks ago

    बुक पब्लिशिंग कंपनी पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने कहा कि पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे की अप्रकाशित किताब ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ अभी तक पब्लिश नहीं हुई है। पब्लिशिंग के सभी राइट्स हमारे पास हैं। कंपनी ने कहा- अब तक किताब की न तो कोई छपी हुई कॉपी आई है और न ही डिजिटल कॉपी सामने आई है। हमारी तरफ से किताब का कोई भी हिस्सा कहीं भी सार्वजनिक नहीं किया गया है। कंपनी की सफाई इसलिए आई क्योंकि बुक की अनअथॉराइज्ड कॉपियों के लीक और ऑनलाइन सर्कुलेशन का दावा है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने FIR भी दर्ज की है। दरअसल कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 2 फरवरी को लोकसभा में भारत-चीन विवाद के मुद्दे पर किताब के अंश का हवाला दिया था, लेकिन बुक पब्लिश न होने के कारण स्पीकर ने उन्हें बोलने नहीं दिया था। तब से किताब चर्चा में है। बुक की टाइपसेट पीडीएफ कॉपी वायरल दिल्ली पुलिस ने कहा कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि किताब की एक टाइपसेट पीडीएफ कॉपी कुछ वेबसाइटों पर उपलब्ध कराई गई थी। कुछ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर किताब का कवर भी बिक्री के रूप में दिखाया गया, जबकि पब्लिशर्स के लिए कोई आधिकारिक परमिशन अभी तक जारी नहीं हुई है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि मामले की जांच स्पेशल सेल कर रही है। यह पता लगाने में जुटी है कि पब्लिशिंग की परमिशन नहीं मिलने पर भी किताब की पांडुलिपि कहां से और कैसे बाहर आई।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Candace Owens explains why neither Bad Bunny nor Kid Rock Super Bowl halftime shows felt worth watching
    Next Article
    बजट सत्र का 10वां दिन:लोकसभा स्पीकर को पद से हटाने का प्रस्ताव तैयार कर रहा ​विपक्ष, 103 सांसदों ने हस्ताक्षर किए

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment