Search

    Language Settings
    Select Website Language

    पीएम मोदी नोएडा एयरपोर्ट पहुंचे, थोड़ी देर में उद्घाटन:एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट; 20 मिनट में बोर्डिंग होगी

    13 hours ago

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। शनिवार दोपहर 12 बजे एयरपोर्ट के फेज-1 का उद्घाटन करेंगे। जनसभा को भी संबोधित करेंगे। फर्स्ट फेज में 3300 एकड़ में टर्मिनल और रनवे बनाया गया है। एक रनवे के साथ इस टर्मिनल की सालाना क्षमता 3 करोड़ पैसेंजर संभालने की होगी। इसकी लागत करीब 11 हजार करोड़ है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट कुल 52 स्क्वायर किमी में बनना प्रस्तावित है। सभी 4 फेज का काम पूरा हो जाने के बाद ये एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा। अभी चीन का बीजिंग डेक्सिंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। इसका एरिया 47 स्क्वायर किमी है। हालांकि, पूरा बनने की डेडलाइन 2040 है। नोएडा एयरपोर्ट अथॉरिटी से जुड़े अफसरों ने बताया- एयरपोर्ट से फ्लाइट मई से शुरू हो सकती है। एयरपोर्ट की सबसे बड़ी खूबी यह है कि एंट्री के बाद 20 मिनट से कम में बोर्डिंग संभव है। सुरक्षा जांच के बाद करीब 60 मीटर का कॉरिडोर पार करना होगा। ऐसे में एंट्री से बोर्डिंग गेट तक 20 मिनट में पहुंच सकते हैं। अगर, दिल्ली से तुलना करें तो, टी3 एंट्री से लेकर बोर्डिंग तक करीब 15-30 मिनट की वॉकिंग है। एयरपोर्ट की ये तस्वीरें देखिए… नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन से जुड़े अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Strait Of Hormuz | Iran's Chokehold Over Strait Of Hormuz
    Next Article
    Yograj Singh Faces Backlash Over 'Sexist Comment' On Player Retirements

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment