Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पीएम मोदी आज पश्चिम बंगाल जाएंगे:₹18,680 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे; जनसभा को भी संबोधित करेंगे

    8 hours ago

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे। यहां पीएम कुल 18,680 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान पीएम एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। जारी शेड्यूल के मुताबिक पीएम दोपहर करीब 2 बजे कोलकाता में कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वे 420 किलोमीटर से अधिक की कुल लंबाई वाली और लगभग 16,990 करोड़ रुपये की लागत वाली कई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं जनता को समर्पित करेंगे। इस दौरे के दौरान, प्रधानमंत्री कई शिपिंग और बंदरगाह से संबंधित परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। वे हल्दिया डॉक कॉम्प्लेक्स में बर्थ नंबर दो के मशीनीकरण परियोजना का उद्घाटन करेंगे, जिससे माल की ढुलाई अधिक कुशल, तेज और पर्यावरण के अनुकूल तरीके से हो सकेगी। 23 फरवरी: पीएम ने बंगाल की जनता के लिए चिट्ठी लिखी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 फरवरी को पश्चिम बंगाल के नागरिकों के नाम हिंदी और बांग्ला भाषा में एक खुला पत्र लिखा था। इमसें उन्होंने CAA का जिक्र करते हुए घुसपैठ पर लगाम, राज्य के विकास, कानून-व्यवस्था और कल्याणकारी योजनाओं के मुद्दों पर अपनी बात रखी थी। पीएम मोदी ने पत्र की शुरुआत जय मां काली के जयकारे के साथ की। उन्होंने लिखा- अब बस कुछ ही महीने में पश्चिम बंगाल का भाग्य सुनिश्चित हो जाएगा। आने वाली पीढ़ी का भविष्य किस दिशा में आगे बढ़ेगा, यह आपके सोचे-समझे फैसले पर निर्भर करता है। उन्होंने लिखा कि मेरे सोनार बंगाल के सपने देखने वाला हर एक जवान, बूढ़ा और महिलाएं आज बहुत पीड़ा में हैं। उनकी पीड़ा से आज मेरा हृदय भी व्यथित है। इसलिए मैंने मन की गहराइयों से एक संकल्प लिया है, पश्चिम बंगाल को विकसित और समृद्ध बनाने का संकल्प। पूरी खबर पढ़ें… --------------- ये खबर भी पढ़ें… मोदी बोले-बिहार में दोबारा जंगलराज रोका,अब बंगाल से विदा करेंगे:घुसपैठ रोकने के लिए फेंसिंग जरूरी, ममता सरकार जमीन नहीं दे रही पीएम नरेंद्र मोदी ने 18 जनवरी को पश्चिम बंगाल में कहा था कि यहां की जनता अब असली परिवर्तन चाहती है। हर कोई 15 साल के महाजंगल राज को बदलना चाहता है। अभी तो बीजेपी-एनडीए ने बिहार में जंगलराज को रोका है। अब टीएमसी के महाजंगलराज को विदा करने के लिए तैयार है। पीएम ने सिंगूर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- केंद्र सरकार ने कई बार चिठ्ठी लिखी कि बॉर्डर पर फेंसिंग के लिए जमीन चाहिए, लेकिन बंगाल सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि घुसपैठिए इनके पक्के वोटर हैं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Daily Capricorn Horoscope: Saturn rewards steady effort; avoid lending to acquaintances
    Next Article
    पीएम मोदी के असम दौरे का दूसरा दिन:₹23,550 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास करेंगे, पहले दिन बोले-कांग्रेस ने असम से लगातार झूठ बोला

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment