Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पांच ईरानी फुटबॉल खिलाड़ियों को दिया गया ऑस्ट्रेलियाई वीजा:राष्ट्रीय गान विवाद के बाद लौटने से किया इनकार, एशियन कप खेलने गई थीं खिलाड़ी

    9 hours ago

    ऑस्ट्रेलिया ने ईरानी महिला फुटबॉल टीम की पांच सदस्यों को शरण दी है। ये खिलाड़ी विमेंस एशियन कप में हिस्सा लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया गई थीं। रिपोर्ट के मुताबिक, टूर्नामेंट के दौरान एक मैच से पहले ईरान की महिला टीम ने राष्ट्रीय गान नहीं गाया था। इसे कई लोगों ने ईरान की मौजूदा राजनीतिक स्थिति के खिलाफ विरोध के रूप में देखा। इसके बाद ईरान के सरकारी मीडिया में खिलाड़ियों की कड़ी आलोचना की गई और उन्हें गद्दार तक कहा गया। टीम में कुल 26 खिलाड़ी और स्टाफ मौजूद थे, लेकिन फिलहाल सिर्फ पांच खिलाड़ियों ने ही शरण मांगी थी। बाकी खिलाड़ी अभी अपने फैसले पर विचार कर रहे हैं, क्योंकि उनके परिवार ईरान में रहते हैं और उन्हें उनके खिलाफ कार्रवाई का डर है। खिलाड़ियों को सुरक्षित जगह पहुंचाया गया ऑस्ट्रेलिया में उस टीम को लेकर व्यापक अटकलें लगाई गईं और खबरें भी खूब छपीं जब खिलाड़ियों ने अपने पहले मैच से पहले ईरानी राष्ट्रगान नहीं गाया। मंगलवार की सुबह ऑस्ट्रेलिया के संघीय पुलिस अधिकारियों ने गोल्ड कोस्ट, ऑस्ट्रेलिया के एक होटल से पांच महिलाओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया, क्योंकि उन्होंने शरण के लिए आवेदन किया था। मंत्री टोनी बर्क ने जानकारी दी वहां उनकी मुलाकात ऑस्ट्रेलिया के होम अफेयर्स मिनिस्टर टोनी बर्क से हुई और उनके मानवीय वीजा की प्रक्रिया पूरी हो गई। यह जानकारी मंत्री ने कुछ घंटों बाद ब्रिस्बेन में पत्रकारों को ही। बर्क ने कहा, मैं कल्पना भी नहीं कर सकता कि यह निर्णय प्रत्येक महिला के लिए कितना कठिन रहा होगा, लेकिन निश्चित रूप से कल रात खुशी और राहत का माहौल था। उन्होंने दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते समय महिलाओं के मुस्कुराते और ताली बजाते हुए फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए।
    Click here to Read More
    Previous Article
    With Missiles Carrying 1,000 kg Explosives, A New Tactical Phase For Iran
    Next Article
    Love & War: Multiple reshoots drive up budget of RK starrer

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment