Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    ओवैसी बोले-मोदी की विचारधारा में है इजराइल के लिए प्यार:हमने बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ बोला, आपको इजराइली आतंकवाद पर बोलना चाहिए था

    11 hours ago

    ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन(AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पीएम मोदी का इजराइल के लिए प्यार उनकी विचारधारा से जुड़ा है। हैदराबाद में शुक्रवार को एक कार्यक्रम में ओवैसी ने कहा कि मोदी को अपने भाषण में इजराइली आतंकवाद के बारे में भी बोलना चाहिए था। उन्होंने कहा कि AIMIM ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ हमेशा बोला है। दरअसल, मोदी 25 फरवरी को अपने 2 दिन के दौर पर इजराइल पहुंचे थे। पीएम मोदी ने इजराइली संसद नेसेट को भी संबोधित किया। उन्हें संसद का सर्वोच्च सम्मान ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ दिया गया। मोदी नेसेट को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने। ओवैसी की ये टिप्पणी इसी दौरे को लेकर आई। ओवैसी ने और क्या कहा… हिमंता बिस्व सरमा पर कहा- सरमा बिदली के फायदे के लिए देश को कमजोर करेंगे असम के चीफ मिनिस्टर हिमंता बिस्व सरमा पर मुस्लिम ऑटो ड्राइवरों के लिए कम किराए का सुझाव देने वाली टिप्पणी पर भी ओवेसी ने निशाना साधा। ओवैसी ने पूछा कि क्या सरमा बिजली के फायदे के लिए देश को कमजोर करेंगे। उन्होंने कहा कि देश को कमजोर करने के लिए पाकिस्तान, चीन को आने की जरूरत नहीं है। आप सोशल ताने-बाने को तोड़ रहे हैं। AIMIM प्रेसिडेंट ने तेलंगाना के वेमुलावाड़ा में एक दरगाह को गिराए जाने, उत्तराखंड के रुद्रपुर और UP के मेरठ में कथित हेट क्राइम, मध्य प्रदेश के जबलपुर में कुछ घरों पर हमलों की खबरों और गुजरात में शादी के लिए माता-पिता की सहमति जरूरी करने वाले एक प्रस्तावित कानून की भी निंदा की।
    Click here to Read More
    Previous Article
    टी-20 वर्ल्डकप सुपर-8; न्यूजीलैंड ने 5वां विकेट गंवाया:डेरिल मिचेल 3 रन बनाकर आउट, इंग्लैंड के लियम डॉसन को पहला विकेट
    Next Article
    La Unión Europea activa acuerdo con el Mercosur pese a divisiones internas en Europa

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment