Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    ओमान से भिड़ेगी होम टीम श्रीलंका:दोनों टी-20 में पहली बार आमने-सामने; इंजर्ड वनिंदू हसरंगा टूर्नामेंट से बाहर हुए

    9 hours ago

    श्रीलंका और ओमान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का 16वां मैच रविवार को श्रीलंका के पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला सुबह 11 बजे शुरू होगा, जिसका टॉस 10.30 बजे होना है। खास बात है कि दोनों टीमें टी-20 में पहली बार आमने-सामने होंगी। मैच से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका लगा है। स्टार ऑलराउंडर वनिंदू हसरंगा चोट के कारण टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए। आयरलैंड के खिलाफ ओपनिंग मैच के दौरान उनकी बाईं हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। इससे पहले तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा भी कंधे में लगी चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए। वर्ल्ड कप में 2 ही मैच जीत सका ओमान टी-20 इंटरनेशल में श्रीलंका और ओमान पहली बार आपस में भिड़ेंगे। दोनों टीमें 2023 के वनडे वर्ल्ड कप क्वालिफायर में आमने-सामने हुई थीं। तब श्रीलंका ने ओमान को 98 रन पर ऑलआउट कर 10 विकेट से मुकाबला जीत लिया था। टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों टीमों की परफॉर्मेंस बिल्कुल उलट रही है। श्रीलंका ने 55 में से 34 मैच जीते हैं, टीम ने 2014 में भारत को फाइनल हराकर टाइटल भी जीता था। वहीं ओमान 11 में से 2 ही मुकाबले जीत पाया। पाथुम निसांका श्रीलंका के बेस्ट बैटर 2024 के बाद खेले टी-20 मुकाबलों में पाथुम निसांका श्रीलंका के बेस्ट बैटर रहे हैं। उन्होंने 43 मैचों में 142.12 की स्ट्राइक रेट से 1363 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 107 रन रहा। बॉलिंग में मथीश पथिराना असरदार साबित हुए। उन्होंने 25 मैचों में 8.54 की इकोनॉमी से 40 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 24 रन देकर 4 विकेट रहा। अयान खान और शकील अहमद पर ओमान की उम्मीदें ओमान की बल्लेबाजी अयान खान पर टिकी होगी। 2024 के बाद 20 मैचों में उन्होंने 258 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 45 रन है, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 101.57 रहा है। शकील अहमद टीम के सबसे सफल बॉलर हैं। उन्होंने 35 मैचों में 6.65 की इकोनॉमी से 30 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 17 रन देकर 4 विकेट रहा। वेदर कंडीशन कैंडी में आज दिन भर बादल छाए रहेंगे और बारिश की भी संभावना है। टेम्परेचर 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। हवा हल्की चलेगी और रात में ही बादल रह सकते हैं। हालांकि, मैच दिन में ही खत्म हो जाएगा। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), पाथुम निसांका, कमिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रत्नायके, कामिंडु मेंडिस, दुनिथ वेल्लालागे, वनिंदू हसरंगा, दुष्मंथा चमीरा, महीश तीक्षणा और मथीश पथिराना। ओमान: जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, हम्माद मिर्जा, वसीम अली, करन सोनावले, जितेन रामानंदी, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), सुफियान महमूद, नदीम खान, शाह फैसल और शकील अहमद। कहां देख सकते हैं मैच? इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार एप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज फॉलो कर सकते हैं।
    Click here to Read More
    Previous Article
    व्हाइट हाउस में ट्रम्प-नेतन्याहू की मुलाकात:अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- बैठक अच्छी और सकारात्मक रही; ऑपरेशन मिडनाइड हैमर का जिक्र किया
    Next Article
    'Historic deal': Donald Trump hails India-US trade agreement

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment