Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी:2021 की चैंपियन कंगारू टीम ग्रुप स्टेज से बाहर, ओमान भी सुपर-8 में नहीं पहुंच सकी

    23 hours ago

    टी-20 वर्ल्ड कप का आखिरी लीग स्टेज मैच आज ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच खेला जाएगा। कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी। मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा। टीमों का मौजूदा फॉर्म छह वनडे और एक टी-20 वर्ल्ड कप खिताब जीत चुकी ऑस्ट्रेलिया इस बार ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई। जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच मैच बारिश से रद्द होने के बाद जिम्बाब्वे सुपर-8 में पहुंच गया और ऑस्ट्रेलिया का सफर खत्म हो गया। 2021 की टी-20 वर्ल्ड कप विजेता टीम 2009 के बाद पहली बार ग्रुप स्टेज से बाहर हुई है। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक तीन में से सिर्फ एक मैच जीता है, जो आयरलैंड के खिलाफ 67 रन की जीत थी। हालांकि ओमान के खिलाफ वह मजबूत दावेदार मानी जा रही है। दूसरी ओर, ओमान का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा है। टीम अपने तीनों ग्रुप मैच बड़े अंतर से हार चुकी है। अब जतिंदर सिंह और सुफयान महमूद जैसे खिलाड़ी आखिरी मैच में अच्छा प्रदर्शन कर प्रभाव छोड़ना चाहेंगे। मैट रेनशॉ ऑस्ट्रेलिया के टॅाप स्कोरर ऑस्ट्रेलिया के लिए मैट रेनशॉ ने वर्ल्ड कप में 102 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट 65 रन रहा। गेंदबाजी में नाथन एलिस 4 विकेट लेकर टॅाप बॅालर हैं। आमिर कलीम ओमान के लिए टॅाप रन स्कोरर 2026 के वर्ल्ड कप में आमिर कलीम ने ओमान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। वे 3 मुकाबलों में 61 रन बनाए। तेज गेंदबाज शकील अहमद 3 विकेट लेकर टॅाप बॅालर हैं। पिच रिपोर्ट पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार रहती है। यहां नई गेंद से शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग मिलती है, लेकिन जैसे ही गेंद अपनी चमक खो देती है, मिडिल ओवर्स में स्पिनरों को काफी फायदा मिलने लगता है। हालांकि, अगर कोई बल्लेबाज शुरुआत में टिक जाए तो वह बड़ी पारी भी खेल सकता है। इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम अगर 170 रन तक पहुंच जाती है, तो उसे अच्छा स्कोर माना जाता है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Messy Bessy: What happened to Chennai's cleanest public beach?
    Next Article
    Coding At 5, Speaking At AI Summit At 8: Who Is Ranvir Singh Sachdeva?

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment