Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    ऑस्कर अवॉर्ड-2026 सेरेमनी शुरू:फिल्म फ्रेंकेस्टाइन को अब तक 2 अवॉर्ड मिल, लियोनार्डो की फिल्म को भी अवॉर्ड, प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस साथ पहुंचे

    1 day ago

    98वीं ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में शुरू हो चुकी है। इस साल भारत की कोई फिल्म ऑस्कर नॉमिनेशनल हासिल नहीं कर सकी है, हालांकि भारतीय मूल की फिल्ममेकर गीता गंदभीर की 2 डॉक्यूमेंट्री फिल्मों को ऑस्कर में नॉमिनेशन मिला है। प्रियंका चोपड़ा 2016 के बाद फिर एक बार ऑस्कर अवॉर्ड प्रेजेंट करने वाली हैं। 2 बार प्रेजेंटर बनने वालीं वो इकलौती भारतीय हैं। ऑस्कर के रेड कार्पेट पर प्रियंका पति निक जोनस के साथ पहुंची हैं। उन्होंने व्हाइट साइड स्लिट ड्रेस के साथ डायमंड जूलरी पहनी है। इस साल हॉलीवुड फिल्म सिनर ने 16 ऑस्कर नॉमिनेशन हासिल कर रिकॉर्ड बनाया है। अगर ये फिल्म 11 से ज्यादा ऑस्कर जीतने में सफल रहती है, तो ये दुनिया की सबसे ज्यादा ऑस्कर जीतने वाली फिल्म बन जाएगी। हालांकि ये तीन कैटेगरी में अवॉर्ड नहीं हासिल कर सकी है। वहीं हॉलीवुड फिल्म फ्रेंकेस्टाइन को अब तक 2 ऑस्कर अवॉर्ड मिल चुके हैं। फिल्म को कुल 9 नॉमिनेशन मिले हैं। 98वें एकेडमी अवॉर्ड में सबसे ज्यादा 16 नॉमिनेशन अमेरिकन फिल्म सिनर्स को मिले हैं। इसी के साथ ये फिल्म ऑस्कर के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशन हासिल करने वाली फिल्म बन चुकी है। इससे पहले ये रिकॉर्ड ऑल अबाउट ईव (1950), टाइटैनिक (1997) और ला ला लैंड (2016) के पास था, जिन्हें कुल 14 नॉमिनेशन मिले थे। बड़ा रिकॉर्ड कायम कर सकती है फिल्म सिनर्स रिकॉर्ड 16 नॉमिनेशनल हासिल करने वाली फिल्म सिनर्स अगर 11 या उससे ज्याद ऑस्कर जीतती है, तो ये फिल्म ऑस्कर के इतिहास में सबसे ज्यादा अवॉर्ड हासिल करने वाली फिल्म बन जाएगी। अब तक 11-11 ऑस्कर जीतने पर ये रिकॉर्ड बेन-हर (1995), टाइटैनिक (1997) और लॉर्ड ऑफ द रिंगः रिटर्न ऑफ द किंग (2003) के पास है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Be alert against forces sowing seeds of discord, cautions CM
    Next Article
    Daily Career Horoscope, March 16, 2026: Success, challenges, and breakthroughs; Know about your Career

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment