Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    ओडिशा माइनिंग अफसर के घर से 4.27 करोड़ नकद मिले:नोट गिनने की मशीनें लाना पड़ीं, 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया था

    13 hours ago

    ओडिशा विजिलेंस ने बुधवार को कटक सर्किल के डिप्टी डायरेक्ट (माइंस) देबब्रत मोहंती के घर से 4.27 करोड़ रुपए नकद जब्त किए। मोहंती को लाइसेंसी कोयला व्यापारी से ₹30 हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। आरोप है कि वह कोयला डिपो को बिना रुकावट चलाने और काम आसान करने के बदले रिश्वत ले रहा था। यह ट्रैप ऑपरेशन ओडिशा विजिलेंस ने रिश्वत मांगने की शिकायत मिलने के बाद किया था। अलमारियों में नोटों के ढेर मिले गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस की टीमों ने मोहंती और उनके करीबियों के कई ठिकानों पर छापे मारे। विभाग ने मठासाही में मोहंती के पैतृक घर और भुवनेश्वर के पाटिया इलाके वाले फ्लैट पर छापा मारा। भुवनेश्वर वाले फ्लैट से सूटकेस, ट्रॉली बैग और अलमारियों में नोटों के ढेर मिले। इसके अलावा, उसके ऑफिस से ₹1.20 लाख नकद भी बरामद हुए। नोटों की गिनती के लिए करेंसी काउंटिंग मशीनें लाई गईं। सोना, मकान और प्लॉट भी मिले विजिलेंस के भुवनेश्वर डिवीजन के एसपी सरोज कुमार समल ने बताया कि अब तक ₹4.27 करोड़ की गिनती हो चुकी है। जांच में सामने आया है कि मोहंती के पास भुवनेश्वर में दो मंजिला मकान है। इसके अलावा अफसर के नाम करीब 130 ग्राम सोना और 2400 वर्गफीट का प्लॉट है, जिस पर दो मंजिला बिल्डिंग बन रही है। मोहंती के नाम 10 बैंक खाते और लॉकर भी हैं, जिनकी जांच की जा रही है। विजिलेंस के इतिहास का सबसे ज्यादा कैश जब्त विजिलेंस अधिकारियों ने इसे ओडिशा विजिलेंस के इतिहास की सबसे बड़ी नगद बरामदगी बताया है। इससे पहले विजिलेंस की सबसे बड़ी नगद जब्ती ₹3.4 करोड़ थी, जो 7 अप्रैल 2022 को गंजाम जिले में लघु सिंचाई विभाग के एक असिस्टेंट इंजीनियर के घर से मिली थी। 2009 में भी दर्ज हो चुका है केस एसपी समल ने बताया कि मोहंती के खिलाफ 2009 में भी भ्रष्टाचार का मामला दर्ज हुआ था। उस मामले की सुनवाई मयूरभंज जिला कोर्ट में अभी चल रही है। ₹8 हजार की नौकरी से की थी शुरुआत अधिकारियों ने बताया कि मोहंती ने 2004 में ₹8 हजार वेतन पर जूनियर माइनिंग ऑफिसर के तौर पर सरकारी सेवा शुरू की थी। वे बोलांगीर, बारीपदा और बरहामपुर में काम कर चुके हैं और फिलहाल कटक में तैनात थे। कांग्रेस का BJP पर हमला इस मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भक्त चरण दास ने बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह बरामदगी राज्य में चल रहे “डबल इंजन सरकार” के दौरान पनप रहे बड़े भ्रष्टाचार को उजागर करती है। …… ये खबर भी पढ़ें… बिहार के बांका में यूपी विजिलेंस की छापेमारी, 2 गाड़ियों में 8 अधिकारियों की टीम पहुंची बिहार के बांका जिले में आय से अधिक संपत्ति के मामले को लेकर उत्तर प्रदेश विजिलेंस की बड़ी की। यूपी से आई विजिलेंस टीम ने एक साथ शंभूगंज थाना क्षेत्र और बांका टाउन थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Inside Rashmika and Vijay Deverakonda wedding guest list and food menu
    Next Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:ब्राजील में बाढ़ से 25 की मौत, सैकड़ों बेघर; रिकॉर्ड मूसलाधार बारिश के बाद भूस्खलन

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment