Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    नवजोत सिंह सिद्धू का शायराना अंदात में तंज:बोले- जिनकी लंगोटियां फटी, वो हमारी पगड़ी उछालने में लगे हैं

    9 hours ago

    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और पंजाब की राजनीति के चर्चित चेहरे नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर अपने शायराना अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। सिद्धू ने हाल ही में एक शायरी के जरिए अपने विरोधियों पर निशाना साधा है, जिसे लेकर सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। सिद्धू ने बिना किसी का नाम लिए तीखे अंदाज में जवाब देते हुए कहा— वो एक समंदर खंगालने में लगे हुए हैं,हमारी कमियां निकालने में लगे हुए हैं।जिनकी अपनी लंगोटियां तक फटी हुई हैं,हमारी पगड़ी उछालने में लगे हुए हैं।ओ जाओ यार! खुद की कमियों को नजरअंदाज कर दूसरों पर उठा रहे उंगली इस शायरी के जरिए सिद्धू ने साफ संदेश देने की कोशिश की है कि कुछ लोग खुद की कमियों को नजरअंदाज कर दूसरों पर उंगली उठाने में व्यस्त हैं। ‘समंदर खंगालने’ वाली पंक्ति में वे यह इशारा करते दिखाई देते हैं कि विरोधी उनकी छोटी-छोटी गलतियां ढूंढने में लगे हुए हैं। वहीं ‘लंगोटियां फटी हुई हैं’ वाली पंक्ति के माध्यम से उन्होंने उन लोगों पर तंज कसा है, जो खुद विवादों से घिरे हैं लेकिन दूसरों की ‘पगड़ी उछालने’ से बाज नहीं आते। पहले वे अपने गिरेबान में झांकें राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सिद्धू का यह शायराना वार सीधे तौर पर उनके विरोधियों को संदेश देता है कि पहले वे अपने गिरेबान में झांकें। सिद्धू पहले भी कई बार शायरी और तुकबंदी के जरिए अपने विरोधियों पर हमला बोलते रहे हैं। फिलहाल, उनकी यह शायरी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और समर्थक इसे ‘करारा जवाब’ बता रहे हैं, जबकि विरोधी इसे महज बयानबाजी करार दे रहे हैं।
    Click here to Read More
    Previous Article
    EPFO considers review of investment options
    Next Article
    Only constitutional amendments can fix centralization: CM Stalin

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment