Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    नेपाल चुनाव: वोट डालकर PM कार्की बोलीं- मेरा रोल खत्म:अबतक 18% वोटिंग; गगन थापा-बालेन शाह और केपी शर्मा ओली के बीच मुकाबला

    19 hours ago

    नेपाल में आम चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। चुनाव आयोग के मुताबिक दोपहर 12 बजे तक 18% वोटिंग हुई है। प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने काठमांडू के धापासी स्थित मतदान केंद्र पर वोट डाला। PM कार्की ने कहा कि अब उनका रोल पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव देश का भविष्य तय करने वाला है। नेपाल चुनाव पर दुनिया के कई देशों की नजर है, क्योंकि सितंबर 2025 में युवाओं के हिंसक प्रदर्शनों के बाद यह पहला आम चुनाव है। तब तत्कालीन प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सरकार गिर गई थी। ओली के इस्तीफे के बाद नेपाल की पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की के नेतृत्व में अंतरिम सरकार बनी, जो अब चुनाव करा रही है। इस चुनाव में काठमांडू के पूर्व मेयर बालेन शाह, केपी शर्मा ओली और गगन थापा को प्रधानमंत्री पद का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। नेपाल चुनाव से जुड़ीं तस्वीरें… 24 घंटे में नतीजे आ जाएंगे चुनाव में कुल 65 राजनीतिक दल मैदान में हैं। मतदान खत्म होते ही मतगणना शुरू हो जाएगी। उम्मीद है कि अगले 24 घंटे के भीतर सामने आ जाएंगे। देश के सभी 77 जिलों में एक ही चरण में सुबह 7 बजे (भारतीय समय के मुताबिक 6:45 बजे) से शाम 5 बजे (भारतीय समय के मुताबिक 4:45 बजे) तक वोटिंग होगी। इसके लिए देशभर में 23 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए गए हैं। करीब 1.9 करोड़ वोटर्स ने चुनाव के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें लगभग 8 लाख युवा पहली बार वोट देंगे। नेपाल में मतदान की न्यूनतम उम्र 18 साल है। नवंबर 2022 के पिछले संसदीय चुनाव की तुलना में इस बार करीब 10 लाख ज्यादा वोटर रजिस्टर्ड हुए हैं। युवा आंदोलन के बाद राजनीति में लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Colours? No. Punches? Yes. Telangana's 450-Year-Old Fist-Fight Holi Tradition
    Next Article
    अमेरिकी संसद में ईरान पर हमला रोकने वाला प्रस्ताव फेल:US ने अब तक ईरानी 20 वॉरशिप डुबोए, 5000 मिसाइल से हमला किया

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment