Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    नेपाल चुनाव- शुरुआती रुझानों में बालेन शाह की पार्टी आगे:अबतक 49 में से 41 सीटों पर बढ़त, पूर्व PM ओली 1100 वोटों से पीछे

    11 hours ago

    नेपाल में आम चुनाव की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में रैपर और काठमांडू के मेयर रहे बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी 38 सीटों के साथ सबसे आगे है। वहीं पूर्व पीएम शेर बहादुर देउबा की पार्टी नेपाली कांग्रेस को सिर्फ 1 सीट मिली है। दूसरी तरफ पूर्व पीएम केपी ओली की कम्युनिस्ट पार्टी को भी अभी तक सिर्फ 1 ही सीट मिली है। केपी ओली खुद भी करीब 1100 वोटों से पीछे चल रहे हैं। पिछले साल सितंबर में हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद गुरुवार को हुए चुनाव में 60% से ज्यादा लोगों ने वोटिंग की। वोटों की गिनती में 3 से 4 दिन लगने की उम्मीद है। पूरे नतीजे आने में एक सप्ताह लग सकते हैं। चुनाव आयोग ने कहा है कि 9 मार्च तक काउंटिंग पूरी करने की कोशिश की जाएगी। प्रत्यक्ष चुनाव वाली 165 सीटों के नतीजे मतगणना शुरू होने के 24 घंटे के भीतर जारी किए जा सकते हैं। सभी 275 सीटों की गिनती पूरी होने में दो से तीन दिन और लग सकते हैं। इस चुनाव में बालेन शाह और गगन थापा को प्रधानमंत्री पद का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। नेपाल चुनाव से जुड़ीं तस्वीरें… नेपाल चुनाव से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लाइव लिंक से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    HC exempts H Raja from personal appearance in trial court
    Next Article
    चारधाम यात्रा 2026- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू:व्हाट्सएप से कर सकते हैं आवेदन, 9 स्टेप में जानिए पूरा प्रोसेस; 19 अप्रैल से शुरू होगी यात्रा

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment