Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    नेपाल चुनाव- भारत विरोधी केपी ओली 6000 वोटों से पीछे:काठमांडू मेयर रहे बालेन शाह आगे, उनकी पार्टी को 55 सीटों पर बढ़त

    17 hours ago

    नेपाल में आम चुनाव की मतगणना जारी है। 68 सीटों पर आए शुरुआती रुझानों में रैपर और काठमांडू के मेयर रहे बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी 52 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं गगन थापा की पार्टी नेपाली कांग्रेस 8 सीटों पर जबकि केपी शर्मा ओली की कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल 4 सीटों पर आगे है। केपी ओली खुद भी झापा-5 सीट पर काठमांडू के पूर्व मेयर बालेन शाह से 4 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं। अभी तक उन्हें 4,087 वोट जबकि बालेन शाह को 10,190 वोट मिले हैं। दोनों नेता झापा-5 सीट से आमने-सामने हैं। इस चुनाव में बालेन शाह को प्रधानमंत्री पद का दावेदार माना जा रहा है। पिछले साल सितंबर में हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद गुरुवार को हुए चुनाव में 60% से ज्यादा लोगों ने वोट डाले। वोटों की गिनती में 3 से 4 दिन लगने की उम्मीद है। चुनाव आयोग ने कहा है कि 9 मार्च तक काउंटिंग पूरी करने की कोशिश की जाएगी। नेपाल चुनाव से जुड़ीं 4 तस्वीरें… नेपाल चुनाव से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लाइव लिंक से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    3 Australians Were on U.S. Submarine that Sank an Iranian Warship
    Next Article
    ईरान के उप-विदेश मंत्री बोले- आखिरी गोली,आखिरी सैनिक तक लड़ेंगे:ट्रम्प न्यूयॉर्क का मेयर नियुक्त नहीं कर सकते, ईरान का सुप्रीम लीडर क्या तय करेंगे

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment