Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    नाबालिग का सिर कुचला...खून पीकर भेजा खाया, VIDEO:दमोह में हथौड़े से 15-20 वार किए, बहन के घर जा रहा था; ग्रामीणों ने पथराव कर पकड़ा

    17 hours ago

    मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक शख्स ने हथौड़े से सिर कुचलकर नाबालिग को मार डाला। नाबालिग के सिर से भेजा निकालकर खाया।, फिर खून पीया। खून को अपने चेहरे पर भी लगाया। खून पीने और मांस खाने का वीडियो भी सामने आया है। वारदात देहात थाना क्षेत्र के समन्ना गांव की है। जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान 16 वर्षीय भरत विश्वकर्मा के रूप में हुई है, जो इमलिया चौकी क्षेत्र के अर्थखेड़ा गांव का रहने वाला था। वह अपनी बहन के पास भाई दूज समन्ना गांव आया था। मृतक के चचेरे भाई विजय विश्वकर्मा ने बताया कि रास्ते में गांव के ही रहने वाले गुड्डा पटेल ने अचानक उन पर हमला कर दिया। आरोपी ने भरत के सिर पर रॉड से हमला किया। इसके बाद 15-20 बार हथौड़े से वार किया। गंभीर चोट लगने के कारण भरत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद चचेरा भाई किसी तरह बच गया। वारदात से जुड़ी तस्वीरें देखिए… हथौड़ा लेकर खेतों की ओर भागा आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गुड्डा पटेल हाथ में हथौड़ा लेकर खेतों की ओर भाग गया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत देहात थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस और ग्रामीणों ने की घेराबंदी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के साथ मिलकर आरोपी की तलाश शुरू की। बताया जा रहा है कि आरोपी खेतों में छिप गया था। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर उसकी घेराबंदी की। इस दौरान आरोपी ने हाथ में हथियार लेकर पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों को डराने की कोशिश की, जिससे कुछ देर के लिए लोग पीछे हट गए। हालांकि बाद में जब आरोपी के हाथ से हथियार छूट गया, तब ग्रामीणों ने उस पर पथराव कर उसे काबू में कर लिया। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा शव मामले में सीएसपी एचआर पांडे ने बताया कि शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी पहले भी कर चुका है हत्या मामले में सीएसपी एचआर पांडे ने बताया कि आरोपी पहले भी अपनी पत्नी की हत्या के मामले में सजा काट चुका है। उसकी मानसिक स्थिति की जांच के लिए डॉक्टरी परीक्षण भी कराया जा रहा है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Mort de Nahel: le policier jugé pour "violences ayant entraîné la mort sans intention de la donner"
    Next Article
    Orry drops cryptic birthday video for Ibrahim amid fallout rumors

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment