Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    नाभा जेल से बाहर आए बिक्रम मजीठिया:मूंछों पर ताव दिया, हाथ जोड़े; बोले- मान का बस चलता तो मूसेवाला की तरह मुझे भी मरवा देता

    1 day ago

    पंजाब के पूर्व मंत्री एवं शिरोमणि अकाली दल (SAD) के सीनियर नेता बिक्रम सिंह मजीठिया पटियाला की नाभा जेल से बाहर आ गए हैं। उन्होंने बाहर आते ही समर्थकों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इसके बाद उन्होंने अपनी मूंछों पर ताव दिया। उनके साथ उनकी पत्नी गनीव कौर भी मौजूद रहीं। इस दौरान मजीठिया ने कहा- धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब, गुरु गोविंद सिंह महाराज का। गुरु साहिब की अपार कृपा। जितना सरकार ने दबाया, उतनी ताकत मिली। दिल्ली हुक्मरानों के साथ ईंट से ईंट टकरानी है। मुझे इस बात की प्रेरणा मिली है। मजीठिया ने कहा- मैं दिल की गहराइयों से आप सबका, अपनी माता बहनों का, मजीठा हलके में बैठे प्रत्येक जन का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने मेरे लिए अरदास की। सरकार चाहती थी कि यह मरा बाहर आए। जिंदा बाहर न आए। मान का बस चलता तो वह मुझे भी मरवा देता, जैसे सिद्धू मूसेवाला को मरवाया। मुझे इस बात की समझ थी कि जब पत्रकारों को नहीं छोड़ा जा रहा है, इन पर पर्चे हुए। सरकार के खिलाफ लड़ना मुश्किल है। लड़ा तब जाता है, जब ऊपर वाले की कृपा होती है। जेल के बाहर के PHOTOS… गुरुद्वारा साहिब जाएंगे मजीठिया अकाली दल के प्रवक्ता अर्शदीप कलेर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर लेट अपडेट हुए थे। उसके बाद कागजी कार्रवाई हुई। रिहाई के बाद मजीठिया पहले पटियाला में गुरुद्वारा साहिब जाएंगे। इसके बाद वह अमृतसर या चंडीगढ़ जा सकते हैं। मजीठिया को आय से अधिक संपत्ति के केस में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी। मजीठिया के जेल से बाहर आने से लेकर अमृतसर स्थित घर में स्वागत की जोरदार तैयारियां की गई हैं। वह 7 महीने से नाभा जेल में बंद थे। डेरा ब्यास प्रमुख ने की थी मुलाकात सोमवार को जमानत मिलने से पहले डेरा ब्यास के मुखी बाबा गुरिंदर ढिल्लो ने जेल में मजीठिया से मुलाकात की। बाहर आकर उन्होंने मजीठिया पर दर्ज किए ड्रग्स व अन्य केस को गलत ठहरा दिया था। इसको लेकर अब CM भगवंत मान ने डेरा मुखी का नाम लिखे बिना सोशल मीडिया पर तंज कसा। मान ने लिखा- कल बन जाए, भले आज बन जाएं, अदालतों का भगवान ही रखवाला, जहां मुलाकाती ही जज बन जाएं। CM की पोस्ट के बाद भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा प्रवक्ता प्रितपाल सिह बलियेवाल ने कहा- अति का खुदा से भी बैर होता है। अब आप भगवान रूपी आत्माओं की भी नुक्ताचीनी करने लगे हैं। राधा स्वामी सत्संग ब्यास के मुखिया बाबा गुरिंदर सिंह जी करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र हैं, लेकिन आपको कौन समझाए। डेरा की संगत और पंजाब की जनता इस अपमान का जवाब देगी। बिक्रम मजीठिया से जुड़े PHOTOS… मजीठिया की रिहाई के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    खेजड़ी बचाने के लिए खाना छोड़ा, आंखों पर बांधी पट्टी:राजस्थान में 363 संतों के साथ लोगों का अनशन, बोले-मांगे पूरी नहीं होने तक बैठे रहेंगे
    Next Article
    ‘Indian is not an insult’: UAE analyst’s viral response schools Saudi trolls on racism

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment