Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    MP-UP, राजस्थान में दो दिन बाद बारिश का अलर्ट:चेन्नई-उडुपी में घना कोहरा, उत्तराखंड के मुनस्यारी में पारा -25°C

    14 hours ago

    देश के हिमालयी इलाकों में 16 फरवरी तक दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हैं। 17 फरवरी से हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। वहीं मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में दिन का तापमान 30°C पार हो चुका है। राजस्थान के कई जिलों में तापमान 35 °C पर पहुंच गया है। तमिलनाडु के तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और चेन्नई, कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ और उडुपी, महाराष्ट्र के रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में घना कोहरा छाया हुआ है। मध्य प्रदेश के कई शहरों में दिन का तापमान बढ़ गया है। राज्य में कल से मौसम बदल सकता है। उत्तर प्रदेश के कई शहरों में पारा 30°C के पार हो चुका है। छत्तीसगढ़ में औसतन तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। राजस्थान के जयपुर, बीकानेर संभाग जिलों में 17 -18 फरवरी को बारिश हो सकती है। दिल्ली का AQI खराब स्तर पर पहुंच गया है। NCR में औसतन तापमान 11°C दर्ज किया गया। उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड का असर दिख रहा है। प्रदेश के कई शहरों का न्यूनतम तापमान -20°C से नीचे है। मुनस्यारी में सबसे कम पारा -25°C,बद्रीनाथ में -16°C, गंगोत्री में -20°C दर्ज किया गया। देश में मौसम की तस्वीर… अगले दो दिन का मौसम… राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान: 17 से बदलेगा मौसम, बरसात का अलर्ट;फरवरी में ही तापमान 30 डिग्री पार राज्य में 17-18 फरवरी को वेस्टर्न डिर्स्टबेंस एक्टिव होगा। जयपुर,बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, बाड़मेर में शनिवार दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री पर पहुंच गया। पूरी खबर पढ़ें... मध्यप्रदेश:18-19 को बारिश का अलर्ट; नए सिस्टम की वजह से बदलेगा मौसम, पारे में बढ़ोतरी होगी एमपी में मौसम फिर बदल सकता है। मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे पहले दिन और रात का टेम्पेरेचर 2 से 3 डिग्री तक बढ़ा हुआ रहेगा। प्रदेश के उत्तरी हिस्से यानी, ग्वालियर-चंबल और सागर के 8 जिलों में बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढे़ं... छत्तीसगढ़: प्रदेश में 2 डिग्री बढ़ा तापमान; रायपुर सबसे गर्म, पारा 32°C के पार राज्य में मौसम ड्राई बना हुआ है। ठंड का असर भी कम होता दिखाई पड़ रहा है। दिन में गर्मी और सुबह-शाम हल्की ठंड का असर बना हुआ है। वहीं पिछले 4-5 दिनों के भीतर राज्य के औसतन तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पूरी खबर पढ़ें... बिहार: 20 फरवरी से खत्म हो सकती है ठंड, तापमान में मामूली होगा उतार-चढ़ाव राज्य में धीरे-धीरे ठंड का असर खत्म होने लगा है। बीते कुछ दिनों में तापमान में बढ़ोतरी हुई है। फिलहाल सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस हो रही है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम गर्म हो रहा। पूरी खबर पढ़ें… झारखंड: प्रदेश में मौसम फिर बदला, कहीं कड़ाके की ठंड तो कहीं 33 °C तक गर्मी राज्य में हर पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने लगा है। राज्य में दो रंग का मौसम देखने को मिल रहा है। उत्तर-पश्चिम जिलों पलामू, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इन इलाकों में न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें... हरियाणा: दिन में तपिश और रात में ठंड; कल से बदलेगा मौसम, बूंदाबांदी के आसार राज्य में दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार औसत अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है और यह सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक चल रहा है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आज और कल पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें... पंजाब: कल रात से बदलेगा मौसम, दो दिन बारिश की संभावना राज्य में रविवार को मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। कल रात से मौसम बदल सकता है। अगले दो दिन बारिश की संभावना बन रही है। अगले 24 घंटे में राज्य के अधिकतम तापमान में भी कोई बदलाव नहीं आया है। पूरी खबर पढ़ें... हिमाचल प्रदेश: कल से ​प​श्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, 17-18 को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी संभव राज्य में रविवार को मौसम साफ रहने की संभावना है। मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में दिन के समय धूप खिलने के आसार है। हालांकि सुबह और रात में ठंड का असर जारी रहेगा। कल यानी 16 फरवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो सकता है, 17 व 18 को कुछ स्थानों पर बर्फबारी भी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें...
    Click here to Read More
    Previous Article
    भास्कर अपडेट्स:दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन शूटर्स को गिरफ्तार किया
    Next Article
    How CM MK Stalin executed Rs 5,000 bonanza for 1.31 crore TN women; secrecy was the key to success of operation

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment