Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    MP-राजस्थान, पंजाब समेत हरियाणा में बारिश का अलर्ट:हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में आज से बर्फबारी; कई राज्यों में दिन का पारा 30°C के पार

    12 hours ago

    उत्तर और मध्य भारत पर अगले 36 घंटों में लो-लैटिट्यूड वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर होगा। इसके कारण आज हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश में तेज बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट है। उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश के 15 जिलों और राजस्थान के 25 जिलों में बारिश का अलर्ट है। यहां बिजली गिरने का भी अलर्ट है। राजस्थान के 5 जिलों में भी मंगलवार को बारिश हुई। नागौर में बारिश के साथ ओले भी गिरे। आज सुबह से जयपुर में बारिश हो रही है, कुल इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। आज 13 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बुधवार से बर्फबारी और बारिश की चेतावनी जारी की है। उत्तराखंड के 5 जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बर्फबारी हो सकती है। उत्तर प्रदेश, एमपी, छत्तीसगढ़ समेत मध्य और दक्षिण भारत के कई राज्यों में दिन का तापमान चढ़कर 30 डिग्री के पार पहुंच गया है। हिमाचल प्रदेश में भी दिन में सामान्य से ज्यादा गर्मी महसूस की जा रही है। अगल 2 दिन मौसम का हाल 19-20 फरवरी: हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी की संभावना। वहीं राजस्थान, एमपी समेत पंजाब चंड़ीगढ़ में तेज बारिश के आसार हैं। वहीं यूपी में हल्की बारिश हो सकती है। राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: 2 सिस्टम के असर से बदलेगा मौसम, राज्य के 22 जिलों में बारिश का अलर्ट मध्य प्रदेश में 2 साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से मौसम में बदलवा आया है। इस वजह से मिनिमम तापमान में बढ़ोतरी आई है। राज्य के 22 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। मंगलवार को रतलाम में बारिश भी हुई है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: राज्य के 13 जिलों में बारिश-ओले का अलर्ट, जयपुर में ओले गिरे; दिन और रात के तापमान में गिरावट वेस्टर्न डिर्स्टबेंस के कारण राजस्थान के मौसम में बदलाव हुआ। जयपुर में बुधवार सुबह तेज बारिश हुई और ओले भी गिरे। आज 13 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। मंगलवार को कई जिलों में हल्की बारिश हुई थी। नागौर में ओले भी गिरे थे। मौसम के इस बदलाव अधिकतम तापमान में भी गिरावट हुई है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: राज्य के 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना, 3300 मीटर से ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हो सकती है उत्तराखंड के 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। इनमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ शामिल हैं। 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    ब्राजील के राष्ट्रपति आज भारत के दौरे पर आ रहे:14 मंत्री, 260 कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल भी आएगा; दिल्ली की AI समिट में शामिल होंगे
    Next Article
    सलमान खान के पिता सलीम खान वेंटिलेटर पर शिफ्ट:आज 11 बजे हेल्थ बुलेटिन जारी होगा, परिवार के कई सदस्य अस्पताल पहुंचे

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment