Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    MP-राजस्थान में तापमान 35°C के पार:मार्च में 40°C तक जा सकता है; पंजाब-हरियाणा में टेम्परेचर 32°C के पार, उत्तराखंड में भी गर्मी बढ़ी

    2 days ago

    मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश में मार्च में ही तापमान 40°C तक पहुंच सकता है। मार्च के पहले सप्ताह में हल्की बारिश होने का भी अनुमान है, जबकि दूसरे सप्ताह से गर्मी असर दिखाने लगेगी। दिन के साथ रातें भी गर्म होंगी। मध्य प्रदेश में रविवार को दिन का तापमान 35°C से ज्यादा रहा। खरगोन में अधिकतम तापमान 35.2°C रहा। राज्य के पचमढ़ी को छोड़कर ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 30°C से ज्यादा ही रहा। वहीं, अगले 4 दिनों में दिन के तापमान में 2°C से 4°C की बढ़ोतरी आ सकती है। राजस्थान के बाढ़मेर में सबसे ज्यादा 36.5°C तापमान रहा, यहां न्यूनतम तापमान 23°C रहा। सीकर में भी दिन का तापमान 35.5°C रहा। अधिकांश शहरों का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2°C से 7°C से ज्यादा रहा है। बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 23°C रहा। पंजाब और हरियाणा दोनों में ही पारा 32°C तक पहुंच गया है। पंजाब के फरीदकोट में तापमान 32.3°C, बठिंडा में 32.3°C रहा। हरियाणा के नारनौल में 32.2°C, भिवानी में 32.4°C, गुरुग्राम में 32.6°C, नूंह में 32.7°C तापमान रहा। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी पारा 35.4 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग ने कहा कि लगातार बढ़ते तापमान के साथ दिन में गर्मी का असर बढ़ेगा। उधर, उत्तराखंड में भी गर्मी बढ़ने लगी है। राजधानी देहरादून में पारा 29°C रहा है। मौसम की दो तस्वीरें… अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम… राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: मार्च के पहले दिन तपा MP... पारा 35°C पार, अगले 4 दिन 2°C-4°C और बढ़ेगा तापमान मार्च के पहले ही दिन रविवार को मध्य प्रदेश तप गया। निमाड़ यानी, इंदौर संभाग के खरगोन में पारा 35.2°C पहुंच गया। वहीं, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन-जबलपुर भी गर्म रहे। मौसम विभाग ने अगले 4 दिन के अंदर दिन के पारे में 2°C-4°C की बढ़ोतरी के आसार जताए हैं। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: होली के बाद गर्मी और तेजी से बढ़ेगी, बाड़मेर में मिनिमम टेम्परेचर 23°C के पार निकला राजस्थान में तापमान चढ़ने से दिन के साथ-साथ अब रात में भी गर्मी बढ़ने लगी है। अधिकांश शहरों का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2°C से 7°C ऊपर दर्ज हो रहा है। बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 23°C दर्ज हुआ। पश्चिमी जिलों में दिन में तेज धूप में अब लोगों का बाहर निकलने से बच रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: केदारनाथ में तेजी से पिघल रही बर्फ,देहरादून में तापमान 30°C के पार उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में तापमान में तेजी देखने को मिलेगी। मैदानी क्षेत्रों में दिनभर धूप खिली रहने के आसार हैं, जबकि पहाड़ी इलाकों में मौसम साफ रहेगा। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड बनी रह सकती है। साथ ही अगले दो-तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2°C से 3°C और अधिकतम तापमान में 1°C से 2°C तक बढ़ सकता है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Annual Writers Guild Awards from West Coast has been cancelled
    Next Article
    Israel Strikes Beirut After Hezbollah Attacks

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment