Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    MP-राजस्थान में अगले 4 दिन बारिश का अलर्ट:पंजाब-हरियाणा में भी बारिश की चेतावनी, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी हो सकती है

    16 hours ago

    राजस्थान और मध्य प्रदेश सहित पांच राज्यों में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। MP में मार्च महीने में तीसरी बार तेज गर्मी की बजाय बारिश होगी। मौसम विभाग ने अगले चार दिन आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और सागर में ज्यादा असर रहेगा। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के असर से बुधवार दोपहर बाद मौसम में बदलाव हुआ। बीकानेर, जयपुर, अजमेर, जोधपुर संभाग के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए। गुरुवार को भी चार जिलों में बारिश की चेतावनी है। उधर पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी अगले दो दिन तेज बारिश की संभावना है। वहीं, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को ऊपरी इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हो सकती है। मौसम की 2 तस्वीरें… अगले दो दिन मौसम का हाल… अन्य राज्यों में मौसम का हाल… मार्च में तीसरी बार MP में गिरेगा पानी, आंधी चलेगी; ग्वालियर-चंबल में अलर्ट मध्य प्रदेश में मार्च महीने में तीसरी बार मौसम बदलेगा। तेज गर्मी की बजाय 3 दिन तक बारिश होगी। इस दौरान आंधी भी चलेगी। IMD ने वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से 27, 28 और 29 मार्च को आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग में ज्यादा असर रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान में 4 दिन तक बारिश की चेतावनी, बीकानेर, जयपुर सहित कई जिलों में बदला मौसम राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से बुधवार दोपहर बाद मौसम में बदलाव हुआ। बीकानेर, जयपुर, अजमेर, जोधपुर संभाग के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने 29 मार्च तक राजस्थान में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज भी चार जिलों में बारिश की चेतावनी है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब में दो दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम बदल गया है। आज से अगले दो दिनों के लिए आंधी, बिजली और तेज हवाओं का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। साथ ही बारिश की भी संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तरकाशी, चमोली समेत 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार; मैदानी इलाकों में रहेगा शुष्क मौसम उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बदलते मौसम का सबसे ज्यादा असर उच्च हिमालयी क्षेत्रों में देखने को मिलेगा। विभाग के मुताबिक, 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    ‘Dhurandhar 2’ BO day 7: Ranveer Singh film crossesRs 1,000 crore
    Next Article
    महाराष्ट्र- गिरफ्तार बाबा पर 5 नरबलि की आशंका:महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था, 10 साल में 1500 करोड़ का साम्राज्य बनाया

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment