Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    MP के 30 और UP के 15 जिलों में कोहरा:विजिबिलिटी 50m से कम; उत्तराखंड में पाला पड़ा, बद्रीनाथ में तापमान माइनस 20°

    1 month ago

    देश के उत्तरी राज्य अगले 5 दिन में एक बार फिर दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से प्रभावित होंगे। पहला डिस्टरबेंस 5-6 फरवरी को एक्टिव रहेगा। इसके चलते मध्य प्रदेश का आधा हिस्सा, यूपी के 15 जिले, पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़, उत्तराखंड में सुबह कोहरा छाया रहा। कई जगहों पर विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी रुक गई है। लेकिन तापमान लगातार माइनस में दर्ज किया जा रहा है। उत्तराखंड में पाला पड़ा है। पाला ऐसी कंडीशन है, जब रात में तापमान बहुत गिर जाता है और हवा की नमी जमकर पौधों, घास या जमीन पर बर्फ जैसी सफेद परत बन जाती है। वहीं राज्य में बद्रीनाथ में माइनस 20 तापमान रिकॉर्ड हुआ है। हिमाचल प्रदेश का कुकुमसेरी में माइनस 12.2° के साथ सबसे सर्द इलाका बना हुआ है। राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार में अभी बर्फीली हवाओं से तापमान में गिरावट हो रही है। लेकिन गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा, आंध्र प्रदेश में धीरे-धीरे दिन और रात का तापमान बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक 9-10 फरवरी को एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा जिससे पश्चिमी हिमालय में कुछ जगहों पर बारिश/बर्फबारी की आशंका है। राज्यों में मौसम की 4 तस्वीरें… अगले 2 दिन का मौसम राज्यों से मौसम की खबरें… उत्तर प्रदेश: बर्फीली हवाओं से कांपा प्रदेश, 15 जिलों में घना कोहरा, 3°C तक गिरेगा पारा मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। गुरुवार को फिर घना कोहरा छाया रहा। सुबह लखनऊ, प्रयागराज समेत 15 जिले घने कोहरे की चपेट में रहे। विजिबिलिटी शून्य तक सिमट गई। कोहरे के चलते कानपुर समेत कई रेलवे स्टेशनों पर 25 से ज्यादा ट्रेनें लेट हैं। पिछले 24 घंटे में बाराबंकी सबसे ठंडा रहा। पारा 6.5°C दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी खबर… राजस्थान: अगले 4 दिन मौसम साफ रहेगा, तापमान 2-3 डिग्री तक चढ़ेगा, सुबह-शाम सर्दी वेस्टर्न डिर्स्टबेंस का असर खत्म होने से कोहरा और धुंध नहीं हो रही है। जयपुर, जैसलमेर, पिलानी, बीकानेर, अजमेर समेत कई शहरों में बुधवार को पूरे दिन तेज धूप रही। अगले हफ्ते से प्रदेश के मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। उत्तरी हवाएं कमजोर होने से सुबह-शाम का तापमान बढ़ेगा और सर्दी का असर कम होने लगेगा। पढ़ें पूरी खबर… मध्य प्रदेश: 8 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे; 30 जिलों में कोहरा बुधवार से गुरुवार सुबह तक प्रदेश का आधा हिस्सा यानी 30 जिले कोहरे की चपेट में रहा। ग्वालियर समेत 8 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। राजगढ़ प्रदेश का सबसे सर्द शहर रहा। उत्तर भारत में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए हैं। वहीं पहाड़ी इलाकों से सर्द हवाएं आ रही हैं, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। पढ़ें पूरी खबर… बिहार: 12 जिलों में कोहरे का अलर्ट, 3 दिनों में 2-4 डिग्री गिरेगा पारा बगहा और मधुबनी में गुरुवार सुबह से घना कोहरा है। विजिबिलिटी 20 मीटर तक है। मौसम विभाग ने 12 जिलों में घना कोहरे का अलर्ट जारी किया है। 9 डिग्री तापमान के साथ भागलपुर राज्य का सबसे सर्द जिला रहा। अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-4 C° की गिरावट हो सकती है। इससे ठंड का असर फिर से तेज होने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर… हरियाणा: सुबह कोहरा, रात का तापमान गिरा, 4 दिन बाद फिर बारिश के आसार; हिसार सबसे सर्द सुबह और रात के समय बढ़ती सर्दी ने फिर ठिठुरन बढ़ा दी है। राज्य में हिसार 4.3°C के साथ सबसे सर्द जिला रहा। IMD के मुताबिक 9 व 10 फरवरी को मौसम बदलेगा और प्रदेश के अलग अलग क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। 10 फरवरी तक लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य के मौसम में बदलाव की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर… उत्तराखंड: 5 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में पाले से बढ़ेगी ठिठुरन 5 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट है। कोहरे और पाले के कारण सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ेगी, हालांकि पूरे दिन मौसम शुष्क रहेगा और किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट नहीं है। हालांकि कल यानी 6 फरवरी को 3 जिलों में बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में कड़ाके की ठंड जारी है। बद्रीनाथ में न्यूनतम तापमान माइनस 20°C और केदारनाथ में माइनस 15°C दर्ज किया गया है। पढ़ें पूरी खबर… हिमाचल प्रदेश: मैदानी इलाकों में कोहरा, बिलासपुर में विजिबिलिटी 40 मीटर से कम प्रदेश के मैदानी इलाकों में देर रात से घना कोहरा छाया हुआ है। बिलासपुर शहर और भाखड़ा बांध के आसपास कोहरे के कारण विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम हो गई है। लाहौल स्पीति के कुकुमसैरी का न्यूनतम तापमान माइनस 12.2 डिग्री, ताबो का माइनस 8.8, मनाली का माइनस 0.5 और कल्पा का माइनस 5.2 डिग्री तक पहुंच चुका है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Gold Prices Take A Beating (Feb 5), Check 22K & 24K Rates Per Gram In Major Cities Across India
    Next Article
    AI Is Now Renting Humans To Do Physical Work: Here’s How This Works

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment