Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    MLA भराज बोलीं- हरियाणा CM पंजाब में विधायक खरीद रहे:मुझे कहा- बंद कमरे में मिलो, टिकट दूंगा; AAP बोली- BJP का ऑपरेशन लोटस-2

    10 hours ago

    पंजाब में 2027 के चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने BJP पर पंजाब में ऑपरेशन लोटस पार्ट-2 चलाने का गंभीर आरोप लगाया। आप के प्रवक्ता बलतेज पन्नू व संगरूर से विधायक नरिंदर कौर भराज ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हरियाणा के CM नायब सैनी पर विधायकों को खरीदने का आरोप लगाया। संगरूर से आम आदमी पार्टी की विधायक नरिंदर कौर भराज ने दावा किया कि हरियाणा के CM नायब सैनी ने उन्हें बंद कमरे में मीटिंग का ऑफर दिया और संगरूर से टिकट देने का वादा किया। नरिंदर कौर भराज ने कहा कि ऑपरेशन लोटस की चर्चा जिस तरह पूरे देश में है, उसी तर्ज पर हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने पिछले दिनों मेरे साथ संपर्क किया और बंद कमरे में मीटिंग का प्रपोजल दिया। उन्हें कहा गया कि बंद कमरे में भाजपा की पंजाब को लेकर अगली राजनीति पर चर्चा करने के लिए संपर्क किया गया। मगर, उन्होंने इससे इनकार कर दिया। इससे पहले भी सरकार बनने के बाद AAP ने आरोप लगाया था कि BJP सरकार गिराने की कोशिश कर रही है। उस वक्त भी कुछ विधायकों ने ऐसे ही बयान दिए थे। इसको लेकर DGP को शिकायत तक दी गई थी। ऑपरेशन लोटस को लेकर AAP विधायक की अहम बातें… बलतेज पन्नू बोले, हमारे MLA नहीं बिके आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता बलतेज पन्नू ने कहा कि भाजपा पहले भी हमारे एमएलए को खरीदने की कोशिश कर रही थी, लेकिन हमारे एमएलए नहीं बिके। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भी कोशिश की लेकिन हमारे एमएलए वहां भी डटे हैं। भाजपा की इस बार की चाल भी फेल होगी। MLA नरिंदर भराज के बारे में जानिए नरिंदर कौर भराज के पास लॉ की डिग्री है। 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी जॉइन की। उस समय भगवंत मान संगरूर लोकसभा सीट से AAP के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे थे। अकाली दल का इतना दबदबा था कि नरिंदर कौर के गांव भराज में AAP का बूथ तक नहीं लगने दिया। तब नरिंदर कौर महज 19 साल की थीं। अकालियों के सामने वह बूथ लगाने पर अड़ गईं और अपने गांव में अकेले बूथ लगाया। चुनाव के बाद भगवंत मान नरिंदर कौर से मिलने पहुंचे। 2022 में संगरूर विधानसभा सीट से टिकट दे दिया। मुकाबला कांग्रेस के मंत्री विजयइंदर सिंगला से था। चुनाव के वक्त वह 24 हजार की प्रॉपर्टी और एक स्कूटी की मालकिन थी। नरिंदर घर के काम निपटाकर प्रचार करने निकलती थीं। स्कूटी से ही जनसंपर्क करती रहीं। सिंगला को 36,430 वोटों से शिकस्त दी। ******************* ये खबर भी पढ़ें: AAP MLA बोलीं -धौण ते गोड्डा रख 117 सीटां जित्तांगे: चंडीगढ़ प्रोटेस्ट का VIDEO वायरल हुआ; कांग्रेस बोली- पंजाब दबता नहीं, 2027 में जवाब मिलेगा जालंधर के नकोदर से आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक इंद्रजीत कौर मान अपने एक बयान को लेकर विवादों में घिर गई हैं। इंद्रजीत ने कहा कि पहले हमने 92 सीटें जीती थीं, अब 117 सीटें गर्दन पर घुटना रखकर जीतकर दिखाएंगे। उन्होंने कांग्रेस का नाम लिए बिना कहा कि आम आदमी पार्टी आपकी गर्दन पर घुटना रखकर (तुहाडी धौण ते गोड्डा रखांगे) ये जीत हासिल करेगी। विधायक यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने यह बात तीन बार दोहराई और कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी पंजाब में जीत दर्ज करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि सीएम भगवंत मान ने पार्टी को मेहनत करना सिखाया है और मेहनत का खून अब उनकी रगों में बह रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read More
    Previous Article
    Varun reveals Salman Khan stood by him during trolling
    Next Article
    इटली की टी-20 वर्ल्ड कप में पहली जीत:नेपाल को 10 विकेट से हराया; मोस्का ब्रदर्स की शतकीय साझेदारी, दोनों ने फिफ्टी लगाई

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment