Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    मथुरा में साधु की मौत पर हंगामा, 10km हाईवे जाम:पथराव में पुलिसकर्मी घायल, लाठीचार्ज; आरोप- गौतस्करों ने ट्रक से कुचलकर मारा

    4 days ago

    मथुरा में फरसा वाले बाबा नाम से मशहूर गौरक्षक को ट्रक ने कुचल दिया। बाबा के साथियों ने दावा किया कि गौरक्षक चंद्रशेखर अपनी बाइक से ट्रक सवार गौतस्करों का पीछा कर रहे थे। उन्होंने ट्रक को ओवरटेक कर सामने बाइक खड़ी कर दी। ड्राइवर ने रफ्तार बढ़ा दी और बाबा को कुचलते हुए फरार हो गया। बाबा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी इलाके में आग की तरह फैली। देखते ही देखते हजारों की भीड़ दिल्ली-मथुरा हाईवे पर जमा हो गई। आरोपियों के एनकाउंटर की मांग कर हाईवे जाम कर दिया। जाम खुलवाने पहुंची पुलिस को लोगों ने खदेड़ दिया। पथराव भी किया, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी लहूलुहान हो गए। लोगों ने पुलिस की 5 से 6 गाडियों में तोड़फोड़ की। शीशे तोड़ दिए। इस दौरान फायरिंग भी हुई। हालात बेकाबू होता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। आंसू गैस के गोले छोड़े। इस बीच, CM योगी ने मामले का संज्ञान लिया। अफसरों को सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कहा- आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। जहां बवाल हो रहा है, वहां से 25 किलोमीटर दूर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मौजूद हैं। गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा कर रही हैं। मामला कोसी और छाता थाना क्षेत्र का है। तस्वीरें देखिए- मथुरा में बवाल की पल-पल की अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read More
    Previous Article
    Marie Curie refused to patent radium and gave away a fortune: The shocking reason still stuns scientists today
    Next Article
    हिमाचल CM ने दोबारा बजट भाषण शुरू किया:बोले-ग्रीन बोनस मिलना तो दूर RDG भी बंद कर दी, BBM‌B से 60 हजार करोड़ एरियर नहीं

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment