Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    मोदी मेरठ में, मेट्रो-रैपिड रेल का इनॉगरेशन किया:स्कूली बच्चों और मजदूरों के साथ सफर किया; 82km का सफर 55 मिनट में तय करेगी

    14 hours ago

    पीएम मोदी ने शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यहां से मोदी मेरठ साउथ स्टेशन तक स्कूली बच्चों और मजदूरों के साथ मेट्रो की सवारी करेंगे। फिर पीएम मेरठ में 12,930 करोड़ के अलग-अलग विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। मोहिउद्दीनपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले मेरठ पहुंचने पर सीएम योगी ने मोदी का स्वागत किया। कहा- प्रधानमंत्री का क्रांतिधरा मेरठ में दिल से स्वागत और अभिनंदन। आप 1.45 अरब भारतीयों के जीवन को आसान, सरल और सहज बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। बता दें कि रैपिड रेल से दिल्ली से मेरठ की 82.15 किमी दूरी सिर्फ 55 मिनट में पूरी होगी। ट्रेन मेरठ मोदीपुरम से शुरू होकर दिल्ली के सराय काले खां तक जाएगी और 13 स्टेशनों से होकर गुजरेगी। पूरे सफर में दो स्टेशन अंडरग्राउंड होंगे, जबकि बाकी का सफर एलिवेटेड होगा। 20 फरवरी को NCRTC ने बेगमपुल से सराय काले खां के बीच रैपिड रेल का ट्रायल रन किया था। ट्रेन 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली और 48 मिनट में मेरठ साउथ से सराय काले खां पहुंच गई। जबकि वापसी में यह सफर महज 39 मिनट में पूरा हुआ। PM मोदी के मेरठ दौरे से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Moon mission delayed again as NASA faces fresh Artemis II technical trouble
    Next Article
    मेडल के बड़े दावेदार एथलीटों के खराब प्रदर्शन की वजह:ओलिंपिक का ‘चोकिंग सिंड्रोम’; दुनिया के सबसे बड़े मंच पर चैम्पियंस को हरा देता है उनका अपना ही नर्वस सिस्टम

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment