Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    मोदी बोले- कांग्रेस ने मजबूरी में सुधार किए:हम मजबूत इरादों से रिफॉर्म कर रहे; बिजनेस समिट में कहा-भारत ग्लोबल इकोनॉमिक ग्रोथ का नया इंजन बनेगा

    9 hours ago

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ग्लोबल इकोनॉमिक ग्रोथ का नया इंजन बनने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया की कुल आर्थिक बढ़त (ग्रोथ) में भारत का हिस्सा 16% है। आने वाले समय में भारत का योगदान और बढ़ेगा। दुनिया अब एक नई व्यवस्था की ओर बढ़ रही है। मोदी ने कहा कि 26/11 के आतंकी हमले के बाद कांग्रेस सरकार की पोल खुल गई थी और उसके बाद ही NIA बनी थी। जब पावर सेक्टर डूब गया तो कांग्रेस उस सेक्टर में सुधारों के बारे में सोचने पर मजबूर हुई। एक लंबी लिस्ट है जो हमें याद दिलाती है कि मजबूरी में किए गए सुधारों से सही नतीजे नहीं मिलते, न ही वे देश के लिए चाहे गए नतीजे देते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार मजबूरी में नहीं, बल्कि मजबूत इरादों के साथ सुधार (रिफॉर्म) कर रही है। दिल्ली में एक कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम ने कहा कि कई कठिनाइयों के बावजूद यह दशक भारत के लिए बहुत ज्यादा विकास वाला रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने काम को अच्छे से पूरा किया है और इससे देश का लोकतंत्र और मजबूत हुआ है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले जो वैश्विक आर्थिक सिस्टम बना था, वह सब देशों पर एक ही तरह से लागू होने वाला मॉडल था। उस समय यह माना जाता था कि दुनिया की अर्थव्यवस्था एक ही केंद्र के आसपास चलेगी और बाकी देश सिर्फ योगदान देने वाले होंगे। लेकिन अब इस सोच को चुनौती मिल रही है। पीएम की स्पीच की 4 बड़ी बातें...
    Click here to Read More
    Previous Article
    मोदी बोले- कांग्रेस ने मजबूरी में सुधार किए:हम मजबूत इरादों से रिफॉर्म कर रहे; भारत ग्लोबल इकोनॉमिक ग्रोथ का नया इंजन बनेगा
    Next Article
    Bigamy: Madras high court rejects govt servant’s plea for family pension for second wife

    Related व्यापार Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment