Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    मोदी बोले- AI समिट में कांग्रेस ने नंगी-गंदी राजनीति की:भारत की सफलता पचा नहीं पा रहे; मेरठ में मेट्रो-रैपिड रेल का उद्घाटन किया

    16 hours ago

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ मेट्रो और नमो भारत रैपिड रेल को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने स्कूली बच्चों और डॉक्टरों के साथ मेट्रो में सफर किया और उनसे बातचीत भी की। इस दौरान सीएम योगी भी उनके साथ बैठे नजर आए। इसके बाद उन्होंने 12,930 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। मोहिउद्दीनपुर में जनसभा को संबोधित किया। AI समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर पीएम मोदी ने कहा- कांग्रेस ने नेताओं ने जो कुछ किया, वह दिखाता है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी कितनी दिवालिया, कितनी दरिद्र हो गई है। अपने ही देश को बदनाम करने में जुटी है। अपने देश की सफलता पचा नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा- भारत में दुनिया का सबसे बड़ा AI सम्मेलन हुआ। पूरा देश गर्व से भर गया, लेकिन कांग्रेस और इसके इकोसिस्टम ने क्या किया? वैश्विक आयोजन को गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया। विदेशी अतिथियों के सामने कांग्रेस के नेता कपड़े उतारकर पहुंच गए। इससे पहले, मेरठ पहुंचने पर सीएम योगी ने मोदी का स्वागत किया। कहा- प्रधानमंत्री का क्रांतिधरा मेरठ में दिल से स्वागत और अभिनंदन। रैपिड रेल से दिल्ली से मेरठ की 82.15 किमी दूरी सिर्फ 55 मिनट में पूरी होगी। ट्रेन मेरठ मोदीपुरम से शुरू होकर दिल्ली के सराय काले खां तक जाएगी और 13 स्टेशनों से होकर गुजरेगी। पूरे सफर में दो स्टेशन अंडरग्राउंड होंगे, जबकि बाकी का सफर एलिवेटेड होगा। 20 फरवरी को NCRTC ने बेगमपुल से सराय काले खां के बीच रैपिड रेल का ट्रायल रन किया था। ट्रेन 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली और 48 मिनट में मेरठ साउथ से सराय काले खां पहुंच गई। जबकि वापसी में यह सफर महज 39 मिनट में पूरा हुआ। तस्वीरें देखिए- PM मोदी के मेरठ दौरे से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    'The White Lotus' to 'Baywatch': Top 5 Alexandra Daddario movies and shows to watch on OTT
    Next Article
    PM किसान की 22वीं किस्त मार्च में आ सकती है:9 करोड़ किसानों के खाते में ₹2-2 हजार आएंगे, चेक करें आपको मिलेंगे या नहीं

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment