Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    मोदी बोले- अगली पीढ़ी के लिए सही AI छोड़ना जरूरी:AI इम्पैक्ट समिट में गूगल CEO पिचाई ने कहा, यह अरबों लोगों की जिंदगी बदलेगा

    18 hours ago

    दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे 'इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026' का आज चौथा दिन है। आज के सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में कहा कि भविष्य की पीढ़ी के लिए सही AI छोड़ना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि AI में रफ्तार और पैमाना अकल्पनीय है। हमें AI के क्षेत्र में बड़े सपने देखने होंगे, लेकिन जिम्मेदारी के साथ। हमें यह ध्यान में रखना होगा कि हम अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए कैसा AI छोड़कर जा रहे हैं और वर्तमान में हम AI के जरिए क्या कर रहे हैं। हमने अतीत में परमाणु विनाश भी देखा है और समाधान भी। पीएम मोदी के अलावा फ्रांश के राष्ट्रपति, गूगल CEO सुदर पिचाई जैसे बड़े ग्लोबल लीडर्स ने भी समिट को संबोधित किया। मोदी ने 16 फरवरी को इस 5 दिवसीय समिट का उद्घाटन किया था। समिट में 110 से ज्यादा देश, 20 से ज्यादा देशों के प्रमुख, 30 अंतरराष्ट्रीय संगठन और 500+ दुनिया के AI लीडर शामिल हुए हैं। समिट में करीब 100 CEOs और फाउंडर्स, 150 अकादमिक और रिसर्चर, 400 CTOs, VPs, 100+ सरकारी प्रतिनिधि मौजूद हैं।
    Click here to Read More
    Previous Article
    हिलेरी क्लिंटन ने पर्यावरण के खतरों से आगाह किया:बोलीं- जलवायु संकट से महिलाएं सर्वाधिक प्रभावित, शरणार्थियों में सबसे बड़ी संख्या इनकी
    Next Article
    4 Ways to Heal the Anahata Chakra (Heart Chakra)

    Related तकनीकी Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment