Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    मौत से पहले मां को ‘आई लव यू’ मैसेज भेजा:हैदराबाद में फ्लैट से मिला यूट्यूबर का शव; डायरी में लिखा- आगे बढ़ने से डरती हूं

    14 hours ago

    तेलंगाना के हैदराबाद में 21 साल की यूट्यूबर अपने कमरे में फंदे से लटकी मिली। मीडिया रिपोर्ट्स से मुताबिक, मौत से कुछ घंटे पहले उसने अपनी मां को 'आई लव यू मम्मी' का मैसेज भेजा था। मृतका की पहचान बोनू कोमली के रूप में हुई है। वह आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम की रहने वाली थी। करीब 11 महीने से हैदराबाद में रहकर एक प्राइवेट कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई कर रही थी। साथ ही वह यूट्यूब पर लाइफस्टाइल और पर्सनल वीडियो भी बनाती थी। पुलिस के मुताबिक, कोमली की मां कुवैत में काम करती हैं। सोमवार सुबह उसने मां बी. सत्य वरलक्ष्मी को मैसेज भेजकर लिखा था- आई लव यू मम्मी, अपने छोटे भाई का ध्यान रखना। मैसेज के कुछ देर बाद उसका फोन बंद हो गया। मां ने एक दोस्त को फ्लैट पर जाकर देखने को कहा। दोस्त ने पहुंचकर दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद लैच तोड़कर अंदर देखा गया। अंदर कोमली फंदे से लटकी हुई मिली। मौके से एक सीढ़ी और साड़ी भी बरामद हुई है। डायरी में लिखा- ब्रेकअप ने आगे नहीं बढ़ पा रही मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस को फ्लैट से एक डायरी और कुछ कागजात मिले। डायरी में 21 फरवरी की आखिरी एंट्री में उसने अपने ब्रेकअप का जिक्र किया था। डायरी में लिखा था- मैं आगे बढ़ने से डरती हूं… अगर वह वापस आ गया तो क्या होगा… मुझे पता है मुझे उसे छोड़ देना चाहिए, लेकिन मेरा एक हिस्सा अब भी उसका इंतजार करता है। पुलिस के मुताबिक, कोमली का एक 27 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर और साथी यूट्यूबर के साथ करीब तीन साल से रिश्ता था। कुछ समय पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया था। बताया जा रहा है कि करीब छह महीने पहले भी उसने आत्महत्या की कोशिश की थी। पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर मोबाइल फोन, मैसेज, सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगों के बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी है। सुसाइड से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें... अमेरिका का वीजा नहीं मिला तो सुसाइड किया: हैदराबाद में महिला डॉक्टर की फ्लैट में लाश मिली हैदराबाद में रहने वाली महिला डॉ. रोहिणी (38) ने अमेरिका का वीजा नहीं मिलने पर सुसाइड कर लिया। उसकी लाश फ्लैट से बरामद हुई। पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें वीजा नहीं मिलने के कारण डिप्रेशन होने और इसी वजह से सुसाइड करने की बात लिखी हुई है। चिलकलगुडा थाना पुलिस ने बताया कि घटना 21 नवंबर की रात की है। रोहिणी ने या तो नींद की गोलियां की ओवरडोज की थी या किसी तरह का इंजेक्शन लिया था। मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगी। मामले की जांच दूसरे एंगल से भी की जा रही है। पूरी खबर पढ़ें… हैदराबाद में महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सुसाइड किया: 6 महीने पहले गोवा में शादी हुई थी; मां बोली- दामाद दहेज के लिए परेशान करता था हैदराबाद में महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सुसाइड किया है। 25 साल की देविका ने 2 मार्च की रात रायदुर्गम के प्रशांति हिल्स स्थित अपने घर में सीलिंग फैन से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद मृतक देविका की मां ने FIR दर्ज करवाई। जिसमें कहा कि दामाद सतीश शादी के बाद से ही देविका को दहेज के लिए परेशान करता था। इससे तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली। देविका और सतीश एक ही सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करते थे। दोनों 2 साल से एक-दूसरे को जानते थे। अगस्त 2024 में दोनों की गोवा में शादी हुई थी। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    T20 WC, Super 8: SA start strong in chase; De Kock, Markram on charge
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप- 7 ओवर में साउथ अफ्रीका का स्कोर 84/0:मार्करम और डी कॉक में फिफ्टी पार्टनरशिप, वेस्टइंडीज ने 177 का टारगेट दिया

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment